डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के वैदिक अध्ययन विभाग में वैदिक गणित पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।
डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के वैदिक अध्ययन विभाग में वैदिक गणित पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में वैदिक गणित का महत्वपूर्ण स्थान है। डॉ. कैलाश विश्वकर्मा ने वैदिक गणित के सूत्रों को अत्यंत सहज ढंग से समझाया। द्वितीय सत्र में महाराष्ट्र से आए विद्वान श्रीराम चौथाइ ने वेदों में पाए जाने वाले गणित को स्त्रोत एवं संदर्भों सहित समझाया। तृतीय सत्र में दिल्ली से आईं प्रो. अनुराधा गुप्ता ने वैदिक गणित का सांख्यिकी में महत्व को अनेक उदाहरणों के साथ समझाया। कार्यक्रम में वैदिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दिवाकर शुक्ला, गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आरके गंगेले, डॉ. आयुष गुप्ता, डॉ. शिवानी खरे एवं विभिन्न विभागों के व्याख्याता एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।