सागर

हॉकी इंडिया के 100 साल पूरे होने पर खेले गए मैत्री मैच, खेल परिसर और जिला हॉकी संघ ने की जीत दर्ज

हॉकी इंडिया के 100 साल पूरे होने पर खेल परिसर में एस्ट्रो टर्फ मैदान में सुबह 8 बजे हॉकी मैच हुए। पहला मैच खेल परिसर और खेलो इंडिया की टीम के बीच हुआ, जिसमें खेल परिसर की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला 56 रेजिमेंट सागर और जिला हॉकी संघ के बीच खेला गया। इस मैच में जिला हॉकी संघ ने 5 गोल कर जीत दर्ज की।

less than 1 minute read
Nov 08, 2025

हॉकी इंडिया के 100 साल पूरे होने पर खेल परिसर में एस्ट्रो टर्फ मैदान में सुबह 8 बजे हॉकी मैच हुए। पहला मैच खेल परिसर और खेलो इंडिया की टीम के बीच हुआ, जिसमें खेल परिसर की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला 56 रेजिमेंट सागर और जिला हॉकी संघ के बीच खेला गया। इस मैच में जिला हॉकी संघ ने 5 गोल कर जीत दर्ज की। विधायक शैलेंद्र जैन और भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरित किए। जिला हॉकी संघ सचिव मकसूद खान ने स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस दौरान शहर के सीनियर हॉकी खिलाड़ी राजीव श्रीवास्तव, अजीम खान, मनीष नेमा, गोपी लाल यादव, उमेश चंद्र मौर्य, नफीस खान, मोहम्मद इरशाद, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Published on:
08 Nov 2025 04:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर