सागर

देश-विदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा गौर उत्सव, अमरीका, सिंगापुर, नई दिल्ली, यूपी में शुरू हुईं तैयारियां

गौर भक्तों ने बैठक आयोजित कर तैयारी शुरू की, मप्र के साथ विभिन्न राज्यों में होंगे आयोजन सागर. डॉ. सर हरिसिंह गौर की जयंती इस बार और भव्य तरीके से मनाई जाएगी। यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फैले विवि के विद्यार्थी अलग-अलग देशों में बनाएंगे। 26 नवंबर को उनकी जयंती गौर उत्सव […]

2 min read
Nov 14, 2025

गौर भक्तों ने बैठक आयोजित कर तैयारी शुरू की, मप्र के साथ विभिन्न राज्यों में होंगे आयोजन

सागर. डॉ. सर हरिसिंह गौर की जयंती इस बार और भव्य तरीके से मनाई जाएगी। यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फैले विवि के विद्यार्थी अलग-अलग देशों में बनाएंगे। 26 नवंबर को उनकी जयंती गौर उत्सव के रूप में मनाई जाएगी। मध्यप्रदेश के साथ उत्तरप्रदेश, दिल्ली में भी मनाई जाएगी। देश के साथ विदेशों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। अमरीका, सिंगापुर समेत अन्य देशों में भी डॉ. हरिसिंह गौर विवि के पुरा छात्र गौर उत्सव को मनाएंगे।

दिल्ली में मनेगा उत्सव

संघ लोक सेवा आयोग दिल्ली में पदस्थ गंगेश पांडे पिछले 12 वर्षों से जयंती का आयोजन करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गौर जयंती के अवसर पर दिल्ली और एनसीआर में पुराने छात्र शामिल होते हैं। धूमधाम से गौर उत्सव मनाया जाता है। संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। डॉ. गौर को भारत रत्न देने की मांग कार्यक्रम में प्रमुखता से रखेंगे।

अमरीका में करेंगे आयोजन

डॉ. हरिसिंह गौर से एम. फार्मा करने वाले डॉ. पीयूष जैन इन दिनों फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी अमेरिका में केमिकल इंजीनियरिंग में प्रोफेसर हैं। डॉ. पीयूष ने बताया कि डॉ. गौर की जयंती को हम अमरीका में भी मनाएंगे। डॉ. गाैर के लिए भारत रत्न मिलना चाहिए। पत्रिका का अभियान सराहनीय है।

सिंगापुर में मनेगी जयंती

सिंगापुर में पदस्थ नरेंद्र गावंडे ने बताया कि डॉ. हरिसिंह गौर के प्रति अपार कृतज्ञता व्यक्त करने का यह अवसर मेरे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। मैंने 1990 में इस विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग से लेजर तकनीक में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की, जिसने मेरे अकादमिक और व्यावसायिक जीवन की दिशा तय की। कोहेरेंट सिंगापुर में आज मैं सफल कॅरियर बना पाया। गौर जयंती धूमधाम से मनाएंगे। घर में दीपक भी जलाएंगे।

बालाघाट में 100 गौर भक्त करेंगे आयोजन

जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय बालाघाट में लाइब्रेरियन डॉ. दीपक नामदेव इस वर्ष से गौर उत्सव मनाना शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रेरित डॉ. वीनू राणा ने किया है। कार्यक्रम की तैयारी के लिए मीटिंग हो चुकी है। लगभग 100 गौर भक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

बीएचयू में 2005 से मनाई जा रही जयंती

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में जयंती मनाने की शुरूआत 2005 से शुरुआत की थी। डॉ. संजीव सराफ ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 150 लोग शामिल होते हैं। इसका लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। इसका वृहद रूप प्रो. डीपी सिंह के कार्यकाल के दौरान मिला और कुलपति निवास पर 3 वर्ष इसका आयोजन हुआ। इस वर्ष यह आयोजन गणेश प्रसाद वर्णी दिगंबर जैन शोध संस्थान नारिया वाराणसी में होगा।

हरिद्वार में करते थे आयोजन

टीकमगढ़ के शासकीय महाविद्यालय मोहनगढ़ में पदस्थ डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि इसके पहले वे गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार में पदस्थ थे। वहां पर वे गौर जयंती का आयोजन करते थे। अब टीकमगढ़ में गौर जयंती को ऑनलाइन और ऑफलाइन रूप से मनाते हैं। कार्यक्रम में हरिद्वार से भी गौर भक्तों को जोड़ा जाता है।

Published on:
14 Nov 2025 09:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर