
नर्तकियों के नृत्य के साथ जब राई गायकों ने बधाई व फागों का गायन शुरू किया तो भक्त भी जमकर थिरके। पूरा क्षेत्र भजनों के रंग में दिनभर रंगा रहा। मौका था राजीवनगर वार्ड में बीएस जैन बगीचा के सामने स्थित राम जानकी पटेल मंदिर करीला धाम में रंगपंचमी महोत्सव का। रंगपंचमी पर भगवान श्रीराम दरबार, माता जानकी, लव-कुश एवं महर्षि वाल्मीकि का सुबह विशेष पूजन अर्चन किया गया। उसके बाद मंदिर के समीप बने विशाल मंच पर नर्तकियों ने बधाई एवं राई नृत्य किया। यहां मेले में बड़ी संख्या में भक्त उमड़ पड़े।
मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र कुमार ने मंदिर में पहुंचकर माता जानकी, भगवान लव-कुश, महर्षि वाल्मीकि एवं राम दरबार का पूजन-अर्चन किया। मंदिर समिति ने विधायक शैलेंद्र जैन को मंदिर परिसर में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान कराने पर पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष राजेश पटेल, पार्षद कन्हई पटेल, प्रह्लाद पटेल, नर्मदा प्रसाद पटेल, संतु पटेल , दुर्गा पटेल, नितिन पटेल, रामअवतार पटेल, खेमचंद पटेल, दीनदयाल पटेल व शंकर दाऊ आदि उपस्थित रहे।
Published on:
09 Mar 2026 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
