
पुलिया के ऊपर से डली पाइप लाइन
बीना. नगर पालिका क्षेत्र में अमृत योजना 2.0 के तहत पाइप लाइन डालने और टंकी निर्माण का कार्य चल रहा है। इस कार्य में कंपनी लापरवाही बरत रही है और जब लाइन चालू होगी, तो परेशानी वार्डवासियों को भुगतनी पड़ेगी। इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कंपनी ने नईबस्ती क्षेत्र में कुरवाई रोड पर पाइप लाइन डाली है, जहां लाइन जमीन के अंदर डालने की जगह पुलिया के ऊपर से डाल दी है, जो आए दिन क्षतिग्रस्त होगी। जबकि इस लाइन को पुलिया के बाजू से भी डाला जा सकता था। पुलिया के आगे भी एक मीटर गहराई पर लाइन नहीं डाली गई है और न ही इस ओर अधिकारियों ने ध्यान दिया है। कम गहराई पर लाइन होने के कारण भारी वाहनों से लाइन क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहेगा। कंपनी द्वारा शुरुआत से ही कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, पहले ग्रामीण क्षेत्र में पाइप लाइन डाल दी गई थी, जिसे बाद में हटाना पड़ा था और ग्रामीण क्षेत्र में पानी की टंकी का निर्माण भी किया जा रहा था, जिसपर रोक लगने से कार्य अधूरा पड़ा है।
समय-सीमा में नहीं हो पा रहा काम पूरा
इसी माह योजना का कार्य पूर्ण होना था, लेकिन अभी दो टंकी नहीं बन पाई हैं और पाइप लाइन भी पूरे क्षेत्र में नहीं डली है। साईंधाम कॉलोनी में लाइन ले जाने के लिए अभी रेलवे की अनुमति मिलने का इंतजार है। यदि काम लगातार चला, तो इस वर्ष के अंत तक यह लाइन चालू हो पाएगी।
कराई जाएगी सीसी
पुलिया के बाजू से जगह न होने के कारण ऊपर से लाइन डाल दी गई थी, जिसकी सुरक्षा के लिए ऊपर सीसी कराई जाएगी। लाइन एक मीटर गहराई पर डाली जाना है, जिसपर नजर रखी जा रही है। साथ ही काम पूरा होने पर एक साल तक कंपनी की गारंटी रहेगी।
जयदीप शाक्यवार, उपयंत्री, नगर पालिका, बीना
Published on:
09 Mar 2026 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
