8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टक्कर के बाद सड़क पर चार पलटी खाई भाजपा नेता की कार, मची चीख पुकार

Car Overturned : भाजपा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल की कार सिविल लाइन चौराहे पर अन्य कार से टकराते हुए चार पलटियां खा गई। भाजपा नेता की कार में उनका परिवार भी बैठा था, जिन्हें हादसे में मामूली चोटें आई। समर्थकों ने चौराहे पर ही गाली गलौज शुरु कर दी। थाना प्रभारी को चौराहे पर निर्देश देते रहे।

2 min read
Google source verification
Car Overturned

भाजपा नेता की कार हादसे का शिकार (Photo Source- Patrika)

Car Overturned :मध्य प्रदेश के सागर में सिविल लाइन चौराहे पर शनिवार रात करीब 11 बजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल की कार साइड से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि, यश अग्रवाल की कार सड़क पर 4 बार पलटी। हादसे में यश अग्रवाल की कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही यश अग्रवाल का परिवार सुरक्षित रहा। यश अग्रवाल को भी पैर में चोट आई। वहीं, दूसरी कार का चालक सिविल लाइन चौराहे से गायब हो गए।

चौराहे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। समर्थक चौराहे पर ही गली गलौज करते रहे। यश अग्रवाल स्वयं सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह को आरोपी कार चालक को तत्काल गिरफ्तार करने और ड्रिंक एंड ड्राइव का केस बनाने के निर्देश देते रहे।

नशे में धुत था चालक- यश

हादसे के बाद भाजपा नेता यश अग्रवाल ने बताया कि, वो पत्नी के साथ अपनी कार से मकरोनिया से परकोटा तरफ घर जा रहे थे। हमारी कार 40 की स्पीड में थी। वहीं सिविल लाइन चौराहे पर जैसे ही मेरी कार पहुंची तो साईं मंदिर तरफ से आ रही एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार का चालक अक्षय चौरसिया शराब के नशे में था। वो एक हाथ में शराब की बोतल लिए था। वो 120 की स्पीड से कार चला रहा था। हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई, उनके ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। चालक को बीएमसी में भर्ती कराया गया है।

थाने में पुलिस पर दबाव बनाते रहे कार्यकर्ता

हादसे की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं की सिविल लाइन थाने में भीड़ लगी रही। नेता आरोपी कार चालक पर ड्रिंक एंड ड्राइव का केस बनाने की मांग कर रहे थे। वहीं थाना प्रभारी आनंद सिंह ने देर रात अक्षय चौरसिया के खिलाफ मामला दर्ज किया।

2 माह से सिग्नल बंद

सिविल लाइन चौराहे पर करीब 2 माह से ट्रैफिक सिग्नल बंद हैं। सिग्नल बंद होने से दिन के समय भी रोज हादसे हो रहे हैं। बताया जा रहा है एक ट्रक द्वारा सिग्नल का पोल क्षतिग्रस्त कर देने के बाद से ही यहां सिग्नल बंद हैं।