8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोक के बाद भी अवैध कॉलोनियों में चल रहा था निर्माण, एसीएमओ ने किया निरीक्षण, हाइटेंशन लाइन के नीचे बन रहा रोड

बीना. नगर पालिका ने अवैध कॉलोनी काटने वालों को नोटिस जारी कर निर्माण कार्यों पर रोक लगाई है, लेकिन फिर भी कुछ कॉलोनियों में निर्माण जारी हैं और नई कॉलोनी भी काटी जा रही हैं। सूचना मिलने पर शनिवार को सीएमओ राहुल कौरव ने टीम के साथ दो कॉलोनियों का निरीक्षण किया।सीएमओ ने बताया कि […]

less than 1 minute read
Google source verification
Poor health services: There is a shortage of doctors in the civil hospital, one doctor is on duty in the OPD, taking help from the CHO.

हाइटेंशन लाइन के नीचे बना रोड, सीएमओ निरीक्षण करते हुए

बीना. नगर पालिका ने अवैध कॉलोनी काटने वालों को नोटिस जारी कर निर्माण कार्यों पर रोक लगाई है, लेकिन फिर भी कुछ कॉलोनियों में निर्माण जारी हैं और नई कॉलोनी भी काटी जा रही हैं। सूचना मिलने पर शनिवार को सीएमओ राहुल कौरव ने टीम के साथ दो कॉलोनियों का निरीक्षण किया।
सीएमओ ने बताया कि विमल कुमार, विनोद कुमार, सुरेश कुमार जैन प्रताप वार्ड स्थित खसरा नंबर 168/1/1/1/1/1 रकवा 0.4373 हेक्टेयर में कॉलोनी काट रहे हैं, जहां हाइटेंशन लाइन के नीचे सडक़ बनाई जा रही है और कुछ निर्माण भी किया गया है। जबकि एक नोटिस जारी हो चुका है। वहीं, सुनीता पति अभय कुमार सिंघई सहित अन्य लोगों द्वारा द्वारा चंद्रशेखर वार्ड हींगटी रोड पर खसरा नंबर 505/1/1 रकबा 5.04 हेक्टेयर पर कॉलोनी काटी जा रही है। जबकि इस जमीन का डायवर्सन भी नहीं हुआ है और कृषि भूमि पर ही कॉलोनी विकसित हो रही है। दोनों कॉलोनी काट रहे लोगों को दूसरा नोटिस जारी कर सात दिनों बाद वहां हुए निर्माण तोडऩे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि हाइेंटशन लाइन के नीचे सडक़ बनाने और आसपास मकान बनने से भविष्य में खतरा रहेगा। टीम में कमल अहिरवार, अनिल कटारिया, ब्रजेश राय, जाहर सिंह, संजीव मड़ोतिया, नंदकिशोर, लोकेंद्र तिवारी आदि शामिल थे।

67 कॉलोनाइजरों को भी होगा दूसरा नोटिस जारी
अवैध कॉलोनी काटने वाले 67 कॉलोनाइजरों को सीएमओ ने कुछ दिनों पूर्व नोटिस जारी किए गए थे और दूसरा नोटिस जारी कर सात दिनों बाद कार्रवाई की जाएगी। इन कॉलोनाजरों ने विकास शुल्क जमा नहीं किया है, इसके अलावा अन्य नियमों का पालन किए बिना ही कॉलोनी काटी हैं। गौरतलब है कि शहर के चारों तरफ तेजी से अवैध कॉलोनी काटने का कार्य चल रहा है और इनमें सडक़, नाली तक की सुविधा नहीं है।