सागर

ठिठुरन के लिए हो जाएं तैयार, तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

पहाडी़ राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार रात को शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
less than 1 minute read
Nov 08, 2025
Feature image

पहाडी़ राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार रात को शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिनों में ही रात के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आई है। 5 सितंबर को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय के तीन राज्य जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी शुरू हो गई है। उत्तराखंड में बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम भी बर्फ से ढंक गए हैं। उत्तर से लगातार हवा आने से पारे में और भी गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि नवंबर में पहले ही दौर में तेज ठंड शुरू हो गई है, जो अब लगातार रहेगी।

उत्तरी हिस्से में दो सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इनका असर तो प्रदेश में देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन चक्रवात जब वेस्टर्न डिस्टरबेंस में समाहित हो जाएगा तो ठंड का असर भी तेज होगा।

पिछले वर्षों में नवंबर में पारे की चाल

वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

2015 33.9 14.6
2016 33.3 13.4
2017 32.0 10.8
2018 33.3 12.5
2019 32.0 14.2
2020 33.2 10.5
2021 31.4 12.0
2022 34.1 11.5
2023 33.4 12.9
2024 35.0 10.3

(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)

Updated on:
08 Nov 2025 05:02 pm
Published on:
08 Nov 2025 05:02 pm