सिविल लाइन स्थित होटल प्रांगण में पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा हनुमान गाथा का आरंभ हुआ। कथा व्यास पूर्व सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह ने भगवान श्रीराम के सार्वभौमिक व्यक्तित्व की विवेचना की। उन्होंने कहा कि भगवान भक्त के वंश में होता है।
सिविल लाइन स्थित होटल प्रांगण में पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा हनुमान गाथा का आरंभ हुआ। कथा व्यास पूर्व सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह ने भगवान श्रीराम के सार्वभौमिक व्यक्तित्व की विवेचना की। उन्होंने कहा कि भगवान भक्त के वंश में होता है। आपने भक्त सबरी की नवधा भक्ति का उल्लेख किया और हनुमान की व्यापक शक्तियों का उल्लेख करते हुए लक्ष्मण को जीवन देने संजीवनी लाने का कथा प्रसंग सुनाया। राम के सर्वधर्म राम राज्य की चेतन जगत में व्याप्त व्यक्तित्व और व्यवहार की उत्कृष्ट मीमांसा की। कथा का आरंभ श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व श्रीरामचरितमानस ग्रंथ पूजन से हुआ। इस मौके पर आयोजक रतेन्द्र कुमार सबलोक, विजय सबलोक, संयोजन डॉ. अंकलेश्वर दुबे समेत अन्य उपस्थित रहे। कथा 7 दिसंबर तक चलेगी।