2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिली रोड पर बाइकों की टक्कर में चार घायल, एक को भोपाल रेफर किया

शहर के तिली रोड पर शनिवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें पहले प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल और बीएमसी में भर्ती कराया गया। इनमें से एक युवक की हालात गंभीर होने के चलते परिजन निजी […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Mar 02, 2026

शहर के तिली रोड पर शनिवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें पहले प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल और बीएमसी में भर्ती कराया गया। इनमें से एक युवक की हालात गंभीर होने के चलते परिजन निजी अस्पताल ले गए। जानकारी के अनुसार उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है।

रफ्तार इतनी तेज थी कि एक का जबड़ा टूटा

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों बाइक काफी तेज रफ्तार से टकराईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक का जबड़ा टूट गया और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दरअसल 32 वर्षीय नावेद सिद्दीकी और 30 वर्षीय जावेद खान बस स्टैंड की ओर से धर्मश्री जाने के लिए तिली रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे बादल रैकवार और दुष्यंत की बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।