2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर वार्डवासियों का चक्काजाम, पंद्रह दिन में शिफ्ट करने का आश्वासन

बीना. खुरई शहरी थानांतर्गत आने वाले ग्राम तलैया नाका इलाके में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर सुभाष वार्ड और कबीर वार्ड के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने तलैया नाका स्थित शराब दुकान के सामने चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह […]

less than 1 minute read
Google source verification
Residents of the ward staged a road blockade demanding the removal of the liquor shop and assured that it would be shifted within fifteen days.

प्रदर्शन करते हुए वार्डवासी

बीना. खुरई शहरी थानांतर्गत आने वाले ग्राम तलैया नाका इलाके में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर सुभाष वार्ड और कबीर वार्ड के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने तलैया नाका स्थित शराब दुकान के सामने चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार कबीर वार्ड के लोगों ने पूर्व में शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर एसडीएम मनोज चौरासिया को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में छह दिनों के अंदर दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने से नाराज वार्डवासियों ने तलैया नाका स्थित शराब दुकान के सामने सडक़ पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सडक़ जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं और यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन करने वालों से चर्चा की। अधिकारियों ने 15 दिनों के अंदर शराब दुकान को अन्यत्र जगह स्थानांतरित करने का लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन खत्म किया और यातायात बहाल कर दिया गया।

जल्द हटाई जाएगी दुकान
वार्डवासियों को शराब दुकान से समस्या हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित कर समस्या का निराकरण किया जाएगा।
मनोज चौरसिया, एसडीएम, खुरई