28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाटू श्याम मंदिर में विशेष श्रृंगार के साथ होगी भजन संध्या

फाल्गुन मास द्वादशी उत्सव खाटू श्याम मंदिर पहलवान बब्बा प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्याम भक्त शैलेश केसरवानी ने बैठक की। शनिवार को शाम 6 बजे भजन संध्या होगी, इसमें अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन एवं लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया की प्रदेश […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Feb 28, 2026

फाल्गुन मास द्वादशी उत्सव खाटू श्याम मंदिर पहलवान बब्बा प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्याम भक्त शैलेश केसरवानी ने बैठक की। शनिवार को शाम 6 बजे भजन संध्या होगी, इसमें अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन एवं लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष अनुश्री जैन उपस्थित रहेंगी। शैलेश केसरवानी ने बताया कि फाल्गुन मास खाटू श्याम को अत्यंत प्रिय है क्योंकि इसी माह की द्वादशी को उन्होंने महाभारत युद्ध से पहले श्रीकृष्ण को अपना शीश दान किया था। कृष्ण ने प्रसन्न होकर उन्हें कलयुग में 'श्याम' नाम से पूजे जाने का वरदान दिया। पहलवान बाबा प्रांगण में स्थित खाटू श्याम मंदिर में बाबा खाटू श्याम का श्रृंगार किया जाएगा। शिवानी झा व तेजेंद्र मीणा द्वारा बाबा खाटू श्याम के भजन से प्रांगण गूंजेगा । बैठक में समिति के सदस्य रम्मू तिवारी, नरेंद्र कुमार चौरसिया, मुकेश अग्रवाल, तेजेंद्र मीणा, राघवेंद्र सोनी, गोलू ठाकुर, दीपक गर्ग, नरेंद्र व्यास, शिवानी, वर्षा, भूमि सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे।