2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News : होली पर थमेंगे बसों के पहिए, दो दिनों तक ठप रहेगा यातायात

MP Bus News- बुधवार को बसों के पहिए थमे रहेंगे। मंगलवार को भी कई बसें नहीं चलेंगी, यात्रियों की दिक्कत बढ़ना तय

2 min read
Google source verification

सागर

image

deepak deewan

Mar 02, 2026

Bus traffic will be halted for two days in Sagar district on Holi

Bus traffic will be halted for two days in Sagar district on Holi- Demo pic

MP Bus News- देश-दुनिया की तरह मध्यप्रदेश में भी लोगों पर होली का खुमार चढ़ चुका है। हालांकि होलिका दहन सोमवार शाम से शुरु होगा और धुलेंडी बुधवार को मनाई जाएगी लेकिन होली की मस्ती प्रारंभ हो चुकी है। कई जगहों पर युवक डीजे की धुन पर डांस कर रहे हैं, गुलाल लगाने के बहाने एक दूसरे को रंग रहे हैं। इस बीच यात्रियों के लिए दिक्कत और बढ़ गई है। ट्रेनों और बसों में घुसने तक की जगह नहीं​ मिल पा रही है। बुरी बात तो यह है कि ऐसी गहमागहमी में कई जगहों पर बसों का संचालन बंद हो रहा है। सागर Sagar जिले में धुलेंडी के दिन यानि बुधवार को बसों के पहिए थमे रहेंगे। मंगलवार को भी कई बसें नहीं चलेंगी जिससे यात्रियों की दिक्कत बढ़ना तय है।

सागर में धुलेंडी को लेकर बुधवार को बस संचालन बंद रहेगा। पर्व के चलते जिलेभर में बस परिवहन सेवा बंद रहेगी। मंगलवार को भी बस परिवहन सेवा आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।

मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बताया कि सागर जिले में होली धुलेंडी के मौके पर बस संचालन बंद रहेगा। मंगलवार को जिले में बस सेवा पर जहां आंशिक प्रभाव पड़ेगा वहीं बुधवार को बस संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय के अनुसार गुरुवार की सुबह से बस सेवा पूर्व की तरह संचालित होगी।

19 हजार से ज्यादा बसों के पहिए थमने की आंशका थी

बता दें कि इससे पहले परमिट नीति के विरोध में प्रदेशभर के बस संचालकों ने 2 मार्च को हड़ताल रखने की बात कही थी। प्रदेश की साढ़े 12 हजार से ज्यादा परमिट वाली और करीब 7 हजार कॉन्ट्रैक्ट वाली बसों का संचालन बंद रखने की चेतावनी दी गई थी। इस प्रकार 19 हजार से ज्यादा बसों के पहिए थमने की आंशका थी जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ना तय थी। ऐसे में सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश बस ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत कर हड़ताल रुकवाई।