रहली थाना पुलिस ने गल्ला मंडी में हुई अनाज चोरी की घटना का महज 11 दिनों में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के माल के साथ-साथ प्रयुक्त बाइक भी बरामद हो गई, जिसकी कीमत 54 हजार रुपए बताई जा रही है। रहली के फरियादी अभिषेक जैन ने थाने में शिकायत […]
रहली थाना पुलिस ने गल्ला मंडी में हुई अनाज चोरी की घटना का महज 11 दिनों में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के माल के साथ-साथ प्रयुक्त बाइक भी बरामद हो गई, जिसकी कीमत 54 हजार रुपए बताई जा रही है। रहली के फरियादी अभिषेक जैन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को शाम 4 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। 7 बजे लौटने पर स्टॉक से 6 बोरी मूंग और 3 बोरी मक्का कुल 29 हजार रुपए कीमत गायब मिलीं। थाने में बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर राहुल प्रजापति और शुभम अहिरवार दोनों निवासी वार्ड-14 को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी शाम 7 बजे मंडी से बाइक पर लादकर अनाज चुराया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुई 6 बोरी मूंग, 3 बोरी मक्का 29 हजार रुपए, चोरी की बाइक के 25 हजार रुपए बरामद किए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट पर रिमांड में लिया गया।