सागर

CM Helpline पर होगा तुरंत एक्शन, समय सीमा में प्रकरण नही निपटा तो अफसरों पर गिरेगी गाज

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को नान अटेंड करने वाले विभाग प्रमुखों का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2022, 12:28 PM IST
7 thousand 395 complaints pending in CM helpline
7 thousand 395 complaints pending in CM helpline

सागर. सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को नान अटेंड करने वाले विभाग प्रमुखों का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। ये निर्देश कलेक्टर दीपक आर्य ने समय सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान दिए हैं।

कलेक्टर आर्य ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण किया जाए और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को नान अटेंड करने वाले विभाग प्रमुखों का वेतन आहरित भी न किया जाए।

17 नवंबर को दौबारा होगी इन विभागों के प्रकरणों की समीक्षा

बैठक के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि, राजस्व, सामान्य प्रशासन, श्रम विभाग की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की पुन: समीक्षा 17 नवंबर को की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह प्रभारी अपर कलेक्टर क्षितिज सिंघल, निगमायुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर शशि मिश्रा समेत अन्य शामिल रहे।

तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो

Updated on:
15 Nov 2022, 12:28 PM IST
Published on: