22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोपहर 3 बजे से बदल रहा है शहर का ट्रैफिक सिस्टम, इन इलाकों से गुजरने से बचें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मध्य प्रदेश दौरे के चलते राजधानी भोपाल के ट्रैफिक सिस्टम में किया जा रहा बदलाव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Nov 2022, 11:03 AM IST

News

दोपहर 3 बजे से बदल रहा है शहर का ट्रैफिक सिस्टम, इन इलाकों से गुजरने से बचें

भोपाल. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मप्र दौरे और मंगलवार शाम को राजभवन आगमन को देखते हुए दोपहर तीन बजे से राजभवन से लेकर एयरपोर्ट तक की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इस रूट से प्रभावित हो रहे मार्गों पर इस तरह डायवर्सन किया गया है। दोपहर तीन बजे से ये व्यवस्था लागू होगी।


इन मार्गों पर जाने से बचें

-इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैण्ड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

-राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से आने वाली यात्री बसें जिन्हे हलालपुर बस स्टैण्ड जाना है वे मुबारकपुर बायपास तिराहा से खजूरी बायपास तिराहा से बैरागढ़ मार्ग होते हुए हलालपुर बस स्टैण्ड तक जा सकेंगी ।

-जिन यात्री बसें जिन्हें नादरा बस स्टैण्ड की ओर जाना है वे मुबारकपुर बायपास तिराहा से गांधीनगर तिराहा, करोंद, जेपी नगर तिरहा से नादरा बस स्टैण्ड की ओर आ-जा सकेंगी।

-नादरा बस स्टैण्ड से राजगढ़-ब्यावरा, इंदौर-उज्जैन की ओर जाने वाली बसें नादरा बस स्टैण्ड से जेपी नगर तिराहा, बेस्ट प्राईज तिराहा, करौंद चैराहा, गांधीनगर तिराहा, मुबारकपुर चैराहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगी।

यह भी पढ़ें- आलमी तब्लीगी इज्तिमा : इज्तिमा स्थल तक पहुंचने में कई मुश्किलें, ये हैं बड़ी अड़चने

-लालघाटी चैराहे से नरसिंहगढ़ तिराहे, गांधी नगर तिराहे की ओर एवं गांधी नगर तिराहे, नरसिंहगढ़ तिराहे से लालघाटी की ओर सभी प्रकार के मध्यम एवं बड़े मालवाहक वाहन जिनमें अनुमति प्राप्त वाहन भी शामिल है, प्रतिबंधित रहेंगे ।

-पॉलिटेक्निक चौराहे से रेतघाट की ओर बीसीएलएल एवं फीडर बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा । जवाहर चौक रंगमहल चैराहे से पॉलिटेक्निक की ओर जाने वाली बीसीएलएल एवं फीडर बसों का मार्ग रोशनपुरा, पुराने कंट्रोल रूम तिराहा, लिली चौराहा से अपने गन्तव्य की ओर आ-जा सकेंगे ।

-एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्री समय को ध्यान में रखते हुए आवागमन करें । आवश्कतानुसार बैरागढ़-खजूरी बायपास तिराहा - मुबारकपुरा चैराहा होकर राजाभोज विमानतल की ओर आवागमन करने का कष्ट करें।

-राजभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाम 06 बजे से पॉलिटेक्निक चौराहे से गांधी पार्क तिराहे तक यातायात दबाव अधिक रहेगा ।

-लालघाटी चौराहे से रेतघाट, पॉलिटेक्निक की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा । लालघाटी से रॉयल मार्केट तिराहा, इमामी गेट, मोती मस्जिद, बुधवारा , तलैया होते हुए नये भोपाल की ओर आवागमन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- अब जेल में पुलिस अफसरों के साथ क्रिकेट खेलेंगे कैदी, तैयारियां जोरों पर

तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो