22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब जेल में पुलिस अफसरों के साथ क्रिकेट खेलेंगे कैदी, तैयारियां जोरों पर

कैदियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें एकाकी जीवन से होने वाले तनाव को दूर करने के लिए जेल में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Nov 2022, 9:39 AM IST

News

अब जेल में पुलिस अफसरों के साथ क्रिकेट खेलेंगे कैदी, तैयारियां जोरों पर

ग्वालियर. केन्द्रीय जेल में अब कैदी अफसरों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। कैदियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें एकाकी जीवन से होने वाले तनाव को दूर करने के लिए जेल में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसकी तैयारियां इन दिनों में जोरशोर से की जा रही हैं। इसके लिए जेल में ही 14 टीमें बनाएगी गईं हैं। मैच जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कैदियों के साथ जेल अधिकारी और स्टाफ की टीम भी कैदियों के साथ क्रिकेट खेलेंगी। ताकि कैदी इन लोगों से घुल मिल सकेंगे। कोरोना काल के पहले से ही यहां यह कार्यक्रम बंद कर दिए गए थे, क्रिकेट लीग को लेकर अब कैदियों में उत्साह दिखाई देने लगा है।

इस संबंध में जेल अधीक्षक विनीत सरवईया ने बताया कि, जेल में बंद कैदियों को जेल क्रिकेट लीग मैंच के तहत क्रिकेट मैच खिलाए जाएंगे। इसमें अधिकारियों के साथ कैदियों के भी मैच होंगे। इसका आयोजन दिसंबर में शुरू होगा।

यह भी पढ़ें- बैटरी वेस्ट मेनेजमेंट पॉलिसी लागू, पर्यावरण के लिए खतरा नहीं बनेगा बैटरी का कचरा

जेल में ये खेल भी खेलते हैं कैदी

सेंट्रल जेल में कैदी की दिनचर्या में कई खेल शामिल हैं। यहां के कैदी अपने हिसाब से वॉलीबॉल, क्रिकेट, कैरम के साथ शतरंज और अन्य खेल खेलते हैं। इसके लिए यहां ग्राउंड बने हुए हैं। वॉलीबॉल ग्राउंड तो हर सेक्टर में बना है।

यह भी पढ़ें- बैन के 5 माह बाद भी सिंगल यूज प्लास्टिक पर नहीं लग सकी रोक, कागज भी नहीं बन पा रहा विकल्प


ग्वालियर जेल में बंद हैं 3600 कैदी

सेंट्रल जेल में इन दिनों 3600 के आसपास कैदी है। यहां दो जेल हैं। जिसमें नई जेल में सजा वाले कैदी हैं और पुरानी जेल में विचाराधीन कैदी अपना समय काट रहे हैं। यह कैदी अक्सर बढ़ते घटते रहते हैं।

तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो