22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी, 1 की मौत, 32 यात्री घायल

-राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी-1 की मौत, 32 यात्री घायल-शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में जा रहे थे बस सवार-जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौके पर पहुंचे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Nov 2022, 12:10 PM IST

News

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी, 1 की मौत, 32 यात्री घायल

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाले उमरियापान थाना इलाके के पकरिया गांव के पास मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे एक यात्री बस पलट गई। जिसमें सवार 32 यात्री घायल हो गए। जबकि एक सवार की मौत हो गई। घायलों को घटनास्थल के समीप उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल 12 बस सवारों को जबलपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बस क्रमांक एमपी-20, पीए 2177 को शहडोल में होने वाले राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए नागरिकों को जबलपुर प्रशासन की तरफ से कंजई बुढ़ागर से शहडोल रैली में शामिल होने भेजा गया था। उमरियापान थाना क्षेत्र के सिहोरा रोड पर पकरिया गांव के पास अंधे मोड़ पर बस बेकाबू होकर पलट गई, जिसमें सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान में दाखिल कराया गया है।


हादसे की जानकारी लगते ही उमरियापान पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उमरियापान अस्पताल पहुंचाया। हादसे की खबर पर कलेक्टर अवि प्रसाद, एसपी सुनील जैन, एसडीओपी मोनिका तिवारी, एसडीएम नदीमी शीरी घटना स्थल के साथ ही अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें- हाइब्रिड मोड पर सुनवाई से आसान होगा उपभोक्ता आयोग में लंबित प्रकरणों का निपटारा, अलग से होगा बेंच का गठन


हादसे में युवक की मौत

बस पलटने से आशु पिता फूलचंद्र कोल 20 वर्ष निवासी खड़ावल थाना सिहोरा की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे में 12 यात्रियों को भी गंभीर चौटें आई हैं, जिन्हें जबलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दोपहर 3 बजे से बदल रहा है शहर का ट्रैफिक सिस्टम, इन इलाकों से गुजरने से बचें


घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी

उमरिया पान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सेल्वा राज पिल्लई ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को डायल हंड्रेड, 108 एंबुलेंस समेत अन्य वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान में भर्ती कराया गया है, जहां पर उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें- आलमी तब्लीगी इज्तिमा : इज्तिमा स्थल तक पहुंचने में कई मुश्किलें, ये हैं बड़ी अड़चने


जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौके पर

घटना की जानकारी लगते ही जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जबलपुर से पूर्व मंत्री अजय विश्नोई सहित कलेक्टर अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन मौके पर पहुंचे हैं। कलेक्टर ने मृतक के परिजन और घायलों के परिजन से मिलकर उनके साथ घटना का दुख बांटा। साथ ही, सभी का बेहतर उपचार कराए जाने का आश्वासन भी दिया है।