सागर

पाली का प्राचीन शिव मंदिर में सिर्फ सावन माह में ही होते हैं भोलेनाथ के दर्शन

मंदिर में जाली से सुबह 9 से शाम 5 बजे तक में दर्शन किए जा सकते हैं।
less than 1 minute read
Jul 22, 2025
sagar
sagar

झांसी-लखनादौन मार्ग स्थित पाली गांव में प्राचीन शिव मंदिर को भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किया गया है। सावन माह में यहां विभाग द्वारा भक्तों को सिर्फ दर्शन करने की अनुमति दी जाती है, यहां पूजन करना मना है। मंदिर में जाली से सुबह 9 से शाम 5 बजे तक में दर्शन किए जा सकते हैं। मंदिर के पास मौजूद शिलालेख में उल्लेख किया गया है कि मंदिर 10-11वीं शताब्दी का है। शिव मंदिर के गर्भ गृह शिवलिंग स्थापित है, यहां अन्य देवी-देवीताओं की प्रतिमाएं भी रहीं होंगी।

Updated on:
22 Jul 2025 05:26 pm
Published on:
22 Jul 2025 05:26 pm