सागर

खिमलासा पुलिस ने पांच हजार लीटर महुआ लहान किया नष्ट, 17 लीटर कच्ची शराब जब्त

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, घरों में बनाई भट्टी पर बनाई जा रही थी शराब
less than 1 minute read
Sep 22, 2025
Khimlasa police destroyed 5,000 litres of mahua lahan and seized 17 litres of raw liquor.
जब्त की गई शराब

बीना. महुआ से हानिकारक कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ खिमलासा पुलिस ने कार्रवाई कर बसाहरी टांड़ा में दबिश देकर करीब पांच हजार लीटर शराब जब्त की है। साथ ही तीन आरोपियों को 17 लीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।
खिमलासा थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल ने बताया कि रविवार को बसाहारी टांड़ा में दबिश देकर करीब पांच हजार लीटर महुआ लहान नष्ट किया। इस लहान से कच्ची शराब तैयार की जाती और अवैध रूप से विक्रय की जाती, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने लहान नष्ट कराया। शराब बनाने वाले इतने शातिर हैं कि वह घर के अंदर जमीन में प्लास्टिक के 20 से 50 लीटर के कुप्पा दबाकर रखे हुए मिले। वह इनमें लहान तैयार कर शराब बनाते हैं। पुलिस ने बसाहरी टांड़ा में छिपाकर रखी गई महुआ लहान निकालकर उसे नष्ट कर दिया।

पुलिस को देखकर भागे आरोपी
अवैध रूप से शराब बनाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को जैसे ही बसाहारी टांड़ा में पुलिस पहुंची, तो टांड़ा में इस कारोबार में लिप्त लोग भागते नजर आए। इस दौरान पुलिस ने देलाबाई पति वीरा बंजारा (31) निवासी बसाहरी टांडा, परियाबाई पति मोहन उर्फ मोनू बंजारा (45) निवासी बसाहरी टांडा व मोहन पिता धम्मा बंजारा (45) निवासी बसाहरी टांड़ा को 17 लीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।

Updated on:
22 Sept 2025 12:42 pm
Published on:
22 Sept 2025 12:42 pm