ज्ञान सागर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को जिला स्तरीय पुरुष व महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय पुरुष वर्ग में शासकीय महाविद्यालय बीना को हरा कर विजेता बना।
ज्ञान सागर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को जिला स्तरीय पुरुष व महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय पुरुष वर्ग में शासकीय महाविद्यालय बीना को हरा कर विजेता बना। वहीं महिला वर्ग में बेहद संघर्ष पूर्ण फाइनल मुकाबले में अग्रणी कॉलेज ने एक्सीलेंस गर्ल्स कॉलेज को हराया। महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर संस्था की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई दी। खेल प्रभारी सुरेन्द्र यादव क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अजय व्यास सहायक भगवत प्रसाद ने दोनों वर्ग की विजेता एवं उप विजेता वर्ग की ट्रॉफी दी।