छठवें दिन तीर्थंकर आदिनाथ भगवान सहित पांच भगवान का का मोक्ष कल्याणक मनाया गया
बहेरिया स्थित तपोवन तीर्थ में आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में छठवें दिन गुरुवार को तीर्थंकर आदिनाथ भगवान सहित पांच भगवान का का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। गुरुवार को रथफेरी के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ। गजरथ फेरी में आचार्य निर्भय सागर महाराज के साथ मुनि शिवदत्त सागर, हेम दत्त सागर, सुदत्तसागर, गुरुदत्त सागर, भूदत्त सागर, इंद्रदत्त सागर, मेघदत्त सागर, पदम दत्त सागर, वृषभ दत्त सागर, चंद्रदत्त सागर व श्रीदत्त सागर महाराज शामिल हुए। गजरथ परिक्रमा के दौरान प्रभु के पांच रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। मार्ग पर केसरिया धर्म ध्वजाएं विश्व शांति और बंधुत्व का संदेश दे रही थीं। विभिन्न मंदिरों के युवा एवं युवतियों ने जय अरिहंत और जय जिनेंद्र के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस मौके पर आचार्य निर्भय सागर महाराज ने कहा कि तपोवन तीर्थ बहेरिया में आयोजित यह पंचकल्याणक महोत्सव ऐतिहासिक रहा। उन्होंने कहा कि जब परमात्मा के प्रति आस्था और दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तो सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि तीर्थंकर का मोक्ष कल्याणक जीवन में एक बार ही होता है और मनुष्य को अहिंसा का मार्ग अपनाना चाहिए। मीडिया प्रमुख मनोज जैन लालो ने बताया कि पूर्व विधायक सुनील जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, सरपंच रुद्र प्रताप सिंह, अभिराज सिंह राजपूत, अनिल नैनधरा, तरुण कोयला, कमलेश चौधरी, डॉ. सुभाष नैनधरा, डॉ. सुनील जैन, मनोज सिंघई, अक्षय सोधिया, शांति कुमार जैन व इंजी. सुमत जैन आदि शामिल हुए।