13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐतिहासिक ऐरण में प्रभारी मंत्री करेंगे ऐरण महोत्सव का शुभारंभ, पुरा संपदा को देखेंगे लोग

लोकनृत्य, लोकगायन, नाट्य मंचन और भजनों की प्रस्तुतियों से सजेगा तीन दिवसीय आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
The Minister in charge will inaugurate the Eran Festival in the historic Eran, people will see the old heritage.

ऐरण स्थित वराह प्रतिमा

बीना. मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा जिला प्रशासन सागर के सहयोग से ऐतिहासिक स्थल ऐरण स्थित नरसिंह मंदिर परिसर में ऐरण महोत्सव का आयोजन 14 से 16 जनवरी तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह महोत्सव ऐरण के इतिहास, बुंदेलखंड की संस्कृति, परंपरा और भारतीय संस्कारों पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 5 बजे से शुरू होगा।
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी करेंगे, जबकि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विशिष्ट अतिथि रहेंगे। संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि बीना नदी के तट पर बसे ऐरण नगर का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। संस्कृति विभाग द्वारा यहां पहली बार ऐरण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस तरह होंगे कार्यक्रम
पहला दिन 14 जनवरी
पहले दिन राई नृत्य, बधाई नृत्य, हरदौल नाटक का मंचन तथा भक्ति गायन की प्रस्तुतियां होंगी। गंजबसौदा से गोविंद राजपूत एवं साथी राई नृत्य, सागर से जितेंद्र श्रीवास्तव एवं साथी बधाई नृत्य, दीपशिखा मंच के कलाकारों द्वारा हरदौल नाटक तथा बरघाट की शहनाज अख्तर द्वारा भक्ति गायन प्रस्तुत किया जाएगा।

दूसरा दिन 15 जनवरी
दूसरे दिन छतरपुर से नीलम तिवारी एवं साथी बुंदेली लोकगायन, भोपाल के नवधा कथकालय के कलाकारों द्वारा नृत्यनाटिका, सिरोंज से परमानंद केवट एवं साथी ढिमरयाई नृत्य, गुना से दशरथलाल पारोची एवं साथी लोकगायन व सागर से जित्तू खरे लोकगायन की प्रस्तुति देंगे।

तीसरा दिन 16 जनवरी
महोत्सव के अंतिम दिन राजस्थान से ममता देवी एवं साथी पारंपरिक चकरी नृत्य, उज्जैन से विनती जैन मालवी लोकनृत्य, झांसी से अर्चना कोटार्य बुंदेली लोकगायन तथा जबलपुर से संजो बघेल भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।