सागर

छोटे शहरों को राजधानी से जोड़ेंगी लग्जरी बसें, संभाग से 14 गुजरेंगी

हब एंड स्मोक मॉडल योजना: प्रदेश के जिन शहरों-कस्बों को योजना से जोड़ा जा रहा है, वहां नए बस स्टैंड भी बनेंगे।
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2018, 12:50 PM IST
Luxury buses connecting smaller cities with capital, 14 passes through
Luxury buses connecting smaller cities with capital, 14 passes through

सागर. परिवहन व्यवस्था को पटरी पर लाने नगरीय विकास विभाग 20 शहरों के बीच एक सैकड़ा एसी-नॉन एसी बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसके लिए दो कंपनियां चयनित की गई हैं। योजना में सागर संभाग को १४ लग्जरी बसों की सौगात मिली है।
भोपाल में इंटरसिटी बस सेवा प्रदान करने वाली भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) अब प्रदेश के अन्य जिलों में भी बस सेवा उपलब्ध कराएगी। गौरतलब है कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में पहले ही इन बसों का संचालन हो रहा है। नगरीय विकास विभाग ने बस संचालन के लिए अलग-अलग कलस्टर बनाए हैं।
छोटे-बड़े शहरों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जोडऩे के लिए हब एंड स्मोक मॉडल नाम से शुरू की जा रही इस सेवा का शुभारंभ २३ जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस से कर सकते हैं।

बस से उतरते ही यात्री को लगे मिलेंगे साधन
बसों में इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) के अलावा लास्ट मिल कनेक्टिविटी भी होगी। यानी यात्री जिस स्टैंड पर उतरेगा, उसे वहां से घर पहुंचाने वाले साधनों से इन बसों को जोड़ा जाएगा।

संभाग में इन मार्गों पर जल्द दौड़ेेंगी बस
हब एण्ड स्मोक मॉडल में मिडी, एसी, वॉल्वो स्टैंडर्ड, स्टैंडर्ड एसी और नॉन एसी बस चलाई जाएंगी।
कस्टर-ए
भोपाल से जबलपुर- बाया- सागर और दमोह जिला
६ स्टैंडर्ड एसी बस
भोपाल से डिंडौरी- बाया-विदिशा, सागर, दमोह और जबलपुर
२ स्टैंडर्ड नॉन एसी बस

कस्टर-सी
भोपाल से राजनगर-बाया-विदिशा, सागर, छतरपुर, खजुराहो
२ स्टैंडर्ड एसी बस
भोपाल से जतारा-बाया-टीकमगढ़
२ स्टैंडर्ड एसी बस
भोपाल से पलेरा-बाया- टीकमगढ़
२ स्टैंडर्ड एसी बसें

कई मार्गो पर लग्जरी बसें चलाने की योजना है। दो बड़े बस ऑपरेटरों का चयन भी कर लिया गया है। भोपाल से प्रदेश के अन्य जिले जुड़ जाएंगे।
-संजय सोनी, पीआरओ बीसीएलएल

विभाग ने प्रदेश में परिवहन व्यवस्था के लिए योजना बनाई है जिसमें पहला कलस्टर २३ जून के बाद शुरू हो जाएगा।
-विकास मिश्रा, उप संचालक, नगरीय विकास विभाग भोपाल

Published on: