29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागर में 40 मौतों के मुख्य आरोपी से जेल में मारपीट, वेंटीलेटर पर दिखा, प्रबंधन बोला- तबियत बिगड़ी

Sagar liquor tragedy update: सागर शराब त्रासदी के मुख्य आरोपी जुझार सिंह लोधी की जेल में तबीयत बिगड़ने का मामला संदिग्ध है। डॉक्टरों ने मारपीट की आशंका जताई, प्रबंधन ने इनकार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 29 Oct 2026, 8:11 AM IST

sagar liquor tragedy main accused assaulted bhopal ventilator

Sagar liquor tragedy: मुख्य आरोपी जुझार सिंह लोधी से जेल में मारपीट (फोटो सोर्स- Patrika)

Sagar liquor tragedy main accused assaulted: मध्य प्रदेश के सागर में शराब त्रासदी में 40 मौतों के मामले में मुख्य आरोपी जुझार सिंह लोधी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। बंडा उपजेल में उसकी तबीयत बिगड़ने का मामला संदिग्ध है। डॉक्टरों ने उसके साथ मारपीट होना बताया है, जबकि उपजेल प्रबंधन इस बात से इनकार कर रहा है।

प्रबंधन ने मारपीट की बात छिपाने का किया प्रयास?

बंडा उपजेल प्रबंधन ने पहले तो जुझार सिंह की तबीयत बिगड़ने की बात को ही छिपाने का प्रयास किया। जुझार सिंह को बीएमसी से भोपाल रेफर किए जाने और वहां गंभीर हालत में भर्ती कराए जाने की पुष्टि हो गई। इसके बाद उपजेल प्रबंधन ने मारपीट की घटना पर तो इनकार किया, लेकिन जुझार सिंह की जेल में तबीयत बिगड़ने की बात स्वीकार कर ली। हालांकि तबीयत अचानक बिगड़ने के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।

परिजनों को भी नहीं बताया, बीएमसी पहुंचने पर 10 घंटे बाद सूचना

बनौराज हादुर सिंह लोधी ने बताया कि नौराज का रहने वाला जुझार सिंह मेरा भाई है। वह बंडा जेल में बंद था। अचानक सूचना दी गई कि उसे बीएमसी में भर्ती कराया गया है, इसलिए रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, थी, इसलिए जेल से से सीधे बीएमसी बीएमसी ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि सागर में भर्ती कराने के बाद सूचना दी गई। सोमवार को हालत और बिगड़ी तो तो भोपाल रेफर किया। दस घंटे तक एंबुलेंस की व्यवस्था के नाम पर इंतजार कराया। मंगलवार सुबह उसे भोपाल हमीदिया अस्पताल ले गए। वहां वेंटिलेटर पर है। हम दूर से ही से ही देख सकते हैं, मिलने नहीं दिया गया। एम्स अस्पताल में बेहतर इलाज की मांग की है, लेकिन यह बात नहीं मानी गई।

मारपीट पर जेल प्रबंधन बोला-उसके सिर में पहले से क्लॉटिंग

हमीदिया अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि प्रारंभिक परीक्षणों के आधार पर यह मामला मारपीट का हमीदिया अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि प्रारंभिक परीक्षणों के आधार पर यह मामला मारपीट का जेल अधीक्षक अनुभा चौधरी ने आरोपी की बायपास सर्जरी का हवाला देते हुए कहा कि वह पहले से बीमार था। उसके सिर में पहले से क्लॉटिंग थी। हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।