सागर

महात्मा गांधी की जयंती पर महापौर ने दिलाई शपथ, कहा- एेसा करने से होगी पर्यावरण की रक्षा

महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

2 min read
Oct 03, 2018
Mahatma Gandhi's Jayanti
Mahatma Gandhi's Jayanti

सागर. एकता समिति द्वारा राधा तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर अभय दरे ने समिति के सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सदस्यों ने गुजराती बाजार में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। महापौर ने सभी को कपडों की थैली बांटकर कहा कि प्लास्टिक की थैली का उपयोग न करें, पर्यावरण की रक्षा करें। समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। संस्थापक रशीद भाई, चंपक भाई जैन, प्रदीप समैया, सुधीर जैन, संजय शास्त्री, राजकुमार पडेले, राजेन्द्र मलैया, उत्सव समैया, अजीत जैन, शरद गुप्ता, नीलेश समैया, अरूण आदि मौजूद रहे।
काव्य गोष्ठी
हिंदी लेखिका संघ के सदस्यों ने संस्था सदस्य शशि दीक्षित के निवास पर गांधी जयंती मनाई गई। संस्था अध्यक्ष सुनीला सराफ ने गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें गांधी जी के आदर्शों पर चलना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ.कविता शुक्ला व अध्यक्षता सुनीला चौरसिया ने की। संचालन जयोति झुड़ेले ने किया। आभार डॉ.सरोज गुप्ता ने माना। इस मौके पर संध्या दरे, शैलवाला सुनरया, ऊषा वर्मन, नंदनी चौधरी, कंचन केवरवानी, सुनीला सराफ आदि थीं।

छात्रों ने की सफाई
शासकीय हाईस्कूल मैनपानी में स्वच्छता अभियान के तहत साफ -सफाई की गई। यहां विद्याथियों ने सफाई अभियान चलाया। उन्होंने आसपास फैले कचरे को उठाया और झाड़ू भी लगाई। साथ ही स्वच्छता का संकल्प भी लिया। यह जानकारी शिक्षक मनोज नेमा ने दी।
रैली निकाली भारत स्काउट गाइड संभागीय मुख्यालय एवं जिला संघ द्वारा रैली निकाली गई। इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ अध्यक्ष डॉ. सुखदेव मिश्रा, गौरीशंकर शर्मा, विनोद तिवारी, लीलाधर, जितेन्द्र गुप्ता आदि थे।
भजन गाए संत कबीर वार्ड स्थित कोरी समाज के गांधी कीर्तन मंदिर में गांधी विचार मंच के सदस्यों ने भजन गाए। सुबह गांधी की प्रतिमा पर रोरी लगाकर दीप प्रज्वलित किया गया।
नारे लगाए वी क्लब सागर गोल्ड की महिलाओं ने शास्त्री चौक पर स्थित लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शाम को कैंडल जलाई और जय जवान, जय किसान के नारे लगाए। इस मौके पर विनीता केशरवानी, आशा आरतियां, किरण केशरवानी रुकमणी केशरवानी उपस्थित रहीं।

Published on:
03 Oct 2018 03:32 pm