सागर

मार्च में होगी तेज गर्मी, 32 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा दिन का पारा

फरवरी में जाते-जाते मौसम के तेवर बदल गए हैं। दिन में सूरज की तल्खी बढ़ रही है। दोपहर में धूप चुभ रही है। हालात यह हैं कि अब घरों में पंखे चलने लगे हैं। गुरुवार को भी शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पिछले चार दिनों से […]

less than 1 minute read
Feb 27, 2026

फरवरी में जाते-जाते मौसम के तेवर बदल गए हैं। दिन में सूरज की तल्खी बढ़ रही है। दोपहर में धूप चुभ रही है। हालात यह हैं कि अब घरों में पंखे चलने लगे हैं। गुरुवार को भी शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान स्थाई 32 डिग्री पर चल रहा है, लेकिन मार्च आते ही तापमान में उछाल होगा।
मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी को ठंड का सीजन खत्म हो जाएगा। इसके बाद धूप के तेवर तेज हो जाएंगे। मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी धीरे-धीरे तेज होगी। हालांकि बीच-बीच में सिस्टम एक्टिव होने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर दिन का तापमान बढ़ेगा, दोपहर में धूप तेज रहेगी।

पिछले दिनों पारे की चाल तारीख अधिकतम तापमान

26 फरवरी - 32.6
25 फरवरी - 32.1
24 फरवरी - 32.3
23 फरवरी - 32.2

(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

Published on:
27 Feb 2026 05:14 pm
Also Read
View All