सागर

विधायक, एसपी, निगमायुक्त, आरटीओ ने यातायात व्यवस्था सुधारने लिया था निर्णय, आज तक कोई प्रयास नहीं

– एक महीने पहले स्मार्ट सिटी में आयोजित बैठक में लिया था निर्णय सागर. कटरा बाजार की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 10 सितंबर 2024 को सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुलिस और नगर निगम के जरिए संयुक्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय के बाद से एक […]

2 min read
Oct 11, 2024

- एक महीने पहले स्मार्ट सिटी में आयोजित बैठक में लिया था निर्णय

सागर. कटरा बाजार की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 10 सितंबर 2024 को सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुलिस और नगर निगम के जरिए संयुक्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय के बाद से एक दिन भी संयुक्त टीम ने कार्रवाई नहीं की है। नवरात्रि और दशहरा का पर्व होने के कारण कटरा बाजार के चारों ओर, बड़ा बाजार, गुजराती बाजार, नया बाजार, भगवानगंज, गोपालगंज समेत अन्य क्षेत्रों में यातायात जाम की स्थिति बन रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन जिम्मेदारों ने लिया था निर्णय

- विधायक शैलेंद्र जैन शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पिछले 15 सालों में 50 से ज्यादा बैठकें ले चुके, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं तलाश पाए हैं।

- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल कुछ महीने पहले सागर आए हैं, लेकिन यातायात व्यवस्था को लेकर वो सजग नहीं दिखे।

- निगमायुक्त राजकुमार खत्री बाजारों में लगातार भ्रमण करते हैं और समझाइश देते हैं, लेकिन सख्त कार्रवाई करने से पीछे हट जाते हैं, जिससे सारे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं।

- परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण भारी वाहन शहर में प्रवेश करते हैं, जिसके कारण वर्णी कॉलोनी जैसे क्षेत्र में यातायात जाम होता है और सड़कें भी जर्जर होती हैं।

महापौर को कोई मतलब ही नहीं

महापौर संगीता तिवारी की ओर से कटरा बाजार की यातायात व्यवस्था को लेकर अब तक कोई भी प्रयास नहीं किए गए हैं। निगम प्रशासन कटरा बाजार में फल व पथ विक्रेताओं को भी सालों के बाद भी व्यवस्थित नहीं कर पाया।

अब इन नए क्षेत्रों में भी लगने लगा जाम

- मोतीनगर चौराहे पर रोटरी अव्यवस्थित है, जिसके कारण यहां पर पूरे दिन यातायात बाधित होता है और लोग परेशान होते हैं।

- गोपालगंज क्षेत्र में लाल स्कूल से काली तिराहा तक दिन भर जाम लगा रहता है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

- शीतला माता मंदिर क्षेत्र में भी यातायात की दयनीय स्थिति देखने को मिल रही है।

- बीएमसी के सामने यातायात जाम का नया पॉइंट बन गया है, जिसकी ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां से दिन भर एम्बुलेंस का आना-जाना लगा रहता है।

- कलेक्टर कार्यालय पीली कोठी पर ऑटो रिक्शा चालकों के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

लगातार प्रयास कर रहे हैं

कटरा बाजार की यातायात व्यवस्था सुधारने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दो दिन पहले ही हाथ ठेला वालों समेत अन्य दुकानदारों को समझाइश दी गई थी। त्योहारी सीजन पर मॉनीटरिंग की और व्यवस्था बना रहे हैं। - राजकुमार खत्री, निगमायुक्त सह ईडी, एसएससीएल

Updated on:
11 Oct 2024 09:56 pm
Published on:
11 Oct 2024 09:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर