सागर

यूजीसी: अनुदान न मिलने से पिछड़ा सरकारी कॉलेजों का विकास

यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) नैक की ग्रेडिंग को लेकर संभाग में स्थिति खराब है।

2 min read
Jul 26, 2018
No-interest in NAAC, Grading near just 13 in 48 colleges

सागर. यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) नैक की ग्रेडिंग को लेकर संभाग में स्थिति खराब है। इस सत्र में 8 कॉलेजों ने ही ग्रेडिंग के लिए दावेदारी पेश करने की तैयारी की है, जबकि 13 के पास पहले से नैक ग्रेडिंग है। इस सत्र में शुरू किए गए 6 कॉलेजों को मिलाकर अब संभाग में 48 सरकारी कॉलेज हैं, हालांकि ये अभी नैक की ग्रेडिंग के लिए पात्र नहीं हैं, क्योंकि नियमानुसार कॉलेज खुलने के पांच साल बाद ही ग्रेडिंग के लिए दावेदारी की जा सकती है। इस लिहाज से 48 कॉलेजों में से 13 के पास ही ग्रेड है। दरअसल, ग्रेडिंग के बाद ही कॉलेजों को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय संस्थाओं से वित्तीय सहयोग मिलता है। संभागीय मुख्यालय सागर में केवल गल्र्स डिग्री कॉलेज ही ए ग्रेड में है। जिसे अब तक तक करीब साढ़े आठ करोड़ रुपए का अनुदान मिला है। इसमें 2 करोड़ रुपए रूसा द्वारा बिल्डिंग और फर्नीचर के लिए दिए गए, जबकि वल्र्ड बैंक से इस साल 6 करोड़ 63 लाख 47 हजार रुपए भवन निर्माण के लिए मिले हैं। वहीं बी ग्रेड वाले बीना कॉलेज को 2 करोड़ रुपए का अनुदान मिला है।
संभाग के ज्यादातर सरकारी कॉलेजों के पास नैक की ग्रेडिंग न होने से उन्हें राज्य सरकार से ही फंड मिल पाता है। परिणामस्वरूप उनका अपेक्षाकृत रूप से विकास नहीं हो पा रहा है। कई कॉलेजों में तो भवन, फर्नीचर सहित अन्य संसाधनों तक का अभाव है।
क्या है नैक
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं परिषद (नैक) यूजीसी के तहत कार्यरत एक संस्था है, जो विश्वविद्यालय व कॉलेजों की ग्रेडिंग तय करती है। इस ग्रेडिंग के आधार पर यूजीसी कॉलेज व विवि को वित्तीय व अन्य सुविधाएं प्रदान करती है। नैक मूल्यांकन के लिए आवेदन करना होता है। इसमें पहले एलओआइ (लेटर ऑफ इंडेंट) और फिर एसएसआर (सेल्फ स्टडी रिपोर्ट) भेजनी होती है। इन रिपोर्ट के बाद नैक की टीम कॉलेज या विवि द्वारा दी गई एसएसआर रिपोर्ट के आधार स्थल निरीक्षण करती है। जांच टीम की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर नैक उक्त संस्था को ग्रेडिंग जारी करती है।
इन कॉलेजों ने की दावेदारी की तैयारी
शासकीय पीजी कॉलेज देवरी सागर, शासकीय पीजी कॉलेज रहली सागर, शासकीय कॉलेज खुरई सागर, शासकीय कन्या कॉलेज छतरपुर, शासकीय कॉलेज लवकुशनगर छतरपुर, शासकीय कॉलेज छतरपुर, शासकीय कन्या कॉलेज पन्ना, शासकीय कॉलेज पबई पन्ना
इन्हें मिल चुकी ग्रेड
गल्र्स डिग्री कॉलेज सागर- ए, शासकीय कॉलेज बंडा- बी, पीजी कॉलेज बीना- बी, कन्या महाविद्यालय बीना- बी, महाराजा कॉलेज छतरपुर- बी, पीजी कॉलेज छतरपुर- बी, कन्या महाविद्यालय दमोह- बी प्लस, पीजी कॉलेज हटा-बी, पीजी कॉलेज टीकमगढ़- बी, शासकीय कॉलेज निवाड़ी, टीकमगढ़- बी, शासकीय पीजी कॉलेज पन्ना- बी प्लस, कला एवं वाणिज्य कॉलेज सागर- सी, कन्या महाविद्यालय टीकमगढ़- सी

Published on:
26 Jul 2018 05:21 pm
Also Read
View All