सागर

महिला दिवस पर रेलवे की अनूठी पहल, इस ट्रेन को फीमेल स्टाफ करेगी संचालित

International Women's Day: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय रेलवे ने एक अनूठी पहल की है। रेलवे ने फैसला लिया है कि आज भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस को पूरी तरह महिला स्टाफ द्वारा संचालित किया जाएगा।

2 min read
Mar 08, 2025

International Women's Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। आज, 8 मार्च को भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस (18235) को पूरी तरह महिला स्टाफ द्वारा संचालित किया गया। इस पहल के तहत ट्रेन में लोको पायलट से लेकर टीटीई तक सभी पदों पर महिलाएं तैनात रहीं।

पूरी तरह महिला स्टाफ के साथ चला ट्रेन का संचालन

डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में इस विशेष पहल को अंजाम दिया गया। इस ट्रेन में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन प्रबंधक (गार्ड) और टीटीई समेत संपूर्ण स्टाफ महिलाएं ही रहीं। इसे हरी झंडी दिखाकर अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर ने रवाना किया।

महिला कर्मचारियों की दक्षता का शानदार प्रदर्शन

इस पहल के माध्यम से रेलवे में कार्यरत महिला कर्मचारियों की दक्षता और कार्यकुशलता को दर्शाने का प्रयास किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में रेलवे का बड़ा कदम

रेलवे समय-समय पर महिला कर्मचारियों को नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर उनके कौशल को प्रोत्साहित करता आया है, लेकिन पूर्ण रूप से महिला स्टाफ के साथ ट्रेन का संचालन एक नई मिसाल कायम करता है। इससे महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा और अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।

महिला दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक पहल

भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का यह ऐतिहासिक संचालन महिला कर्मचारियों की कार्यकुशलता और रेलवे की समावेशी सोच का प्रतीक बन गया। इस पहल ने महिला दिवस को और भी खास बना दिया, जो भविष्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मिसाल बनेगा।

Published on:
08 Mar 2025 01:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर