
जुआरियों से बरामद की बाइक
बीना. बीना थानांतर्गत आने वाले ग्राम गोदना में शुक्रवार शाम पुलिस ने हार जीत का दांव लगाते हुए छह जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया है। वहीं, छह जुआरी मौके से भाग गए। मौके से पुलिस ने बाइक, मोबाइल व नकद भी जब्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में लोग हार जीत का दांव लगा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां पर रामसिंह पिता तरवर राजपूत (40) निवासी गांधी वार्ड, गौरव पिता महेश श्रीवास्तव (45) निवासी शिव वार्ड, रोशन पिता बालमुुकुंद यादव (40), वीरेन्द्र पिता नारायण प्रसाद यादव (37), केशव पिता शिवराज यादव (35), कपिल पिता सीताराम राय (29) निवासी शिवाजी वार्ड को जुआ खेलते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस दौरान मौका पाते ही शाहरुख, फारुख, बंटी यादव, कुलदीप कुशवाहा, अजय अहिरवार व फिरोज खान मौके से भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है। सभी जुआरियों की 12 बाइक कीमत आठ लाख रुपए, पांच मोबाइल व 22 हजार 860 रुपए नकद जब्त किए गए हैं। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई थाना प्रभारी अनूप यादव के नेतृत्व में की गई। टीम में एसआइ लखन राज, धनेन्द्र यादव, आरक्षक प्रेमजीत, जितेन्द्र, यधुष्टिर, ब्रजेन्द्र शामिल थे।
Published on:
07 Feb 2026 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
