सागर

पर्युषण पर्व का हुआ समापन, शहर व मकरोनिया में श्रीजी की विमान व शोभायात्रा निकली

10 दिनों से चल रहे जैन समाज के पर्युषण पर्व का शनिवार को समापन हो गया। शनिवार को शहर व मकरोनिया में श्रीजी की विमान व शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित हुए।

less than 1 minute read
Sep 07, 2025

10 दिनों से चल रहे जैन समाज के पर्युषण पर्व का शनिवार को समापन हो गया। शनिवार को शहर व मकरोनिया में श्रीजी की विमान व शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित हुए। मनोज जैन ने बताया कि इस बार पर्युषण पर्व का शुभारंभ 28 अगस्त से शुरू हुआ था, जिसका समापन 6 सितंबर को हो गया है। पर्यूषण पर्व जैन धर्म का महापर्व है। इस दौरान जैन समाज के लोग भक्ति भाव के साथ अभिषेक, विशेष पूजा अर्चना आराधना और ध्यान करते हैं। पर्यूषण पर्व के साधक को उत्तम मन अपने की प्रेरणा देता है। इस दौरान जैन धर्म के लोग व्रत, तप और साधना करके आत्मा की शुद्धि का प्रयास करते हैं।

विमान यात्रा में कांधा लगाया

विधायक शैलेंद्र जैन, निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी, भाजपा नेता वीरेंद्र आदि ने श्रीजी विमान यात्रा में कांधा लगाया। शोभा यात्रा का गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान सभी जैन धर्म के लोगों ने अपने घरों के सामने भगवान की आरती की। शोभायात्रा में महिलाएं पीले रंग की वस्त्र धारण कर शामिल हुईं। दिन भर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात शाम को संध्या आरती की गई।

अहिंसक बनने के लिए करें प्रेरित

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि आज पर्यूषण पर्व के समापन के अवसर पर आप सभी से एक ही आग्रह है। हम सभी जैन धर्म के लोग अहिंसा में विश्वास रखते हैं। हमारा मानना है कि हिंसा का कोई भी कार्य उनके लिए बुरे कर्म का कारण बनेगा। इसलिए आप सभी लोगों को अहिंसक बनने के लिए प्रेरित करें। प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने कहा कि सनातन धर्म में त्योहार का विशेष महत्व है। अभी शहर में गणेश उत्सव और पर्यूषण पर्व के चलते भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Published on:
07 Sept 2025 05:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर