16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शीतला माता मंदिर में होगी 1008 सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव के दर्शन

जवाहरगंज वार्ड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में पहली बार श्रद्धालुओं को सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव के दुर्लभ दर्शन प्राप्त होंगे। यहां महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक साथ 1008 शिवलिंगों (पिंडी स्वरूप) की नयनाभिराम झांकी सजाई जाएगी। रविवार को शाम 7 बजे से झांकी के दर्शन होंगे। इस अलौकिक झांकी का मुख्य उद्देश्य नगर में […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Feb 15, 2026

जवाहरगंज वार्ड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में पहली बार श्रद्धालुओं को सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव के दुर्लभ दर्शन प्राप्त होंगे। यहां महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक साथ 1008 शिवलिंगों (पिंडी स्वरूप) की नयनाभिराम झांकी सजाई जाएगी। रविवार को शाम 7 बजे से झांकी के दर्शन होंगे। इस अलौकिक झांकी का मुख्य उद्देश्य नगर में सुख-समृद्धि की कामना और शिव भक्ति का प्रसार करना है।