16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क पर भ्रष्टाचार का लेप: हल्की गर्मी में ही पिघला डामर, फिसल रहे वाहन चालक, कुछ माह पहले भरे गए गड्ढों की खुली पोल

बीना. बीना-खुरई मार्ग पर सड़क मरम्मत के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की परत अब खुलती नजर आ रही है। कुछ माह पहले डामर डालकर भरे गए गड्ढे हल्की गर्मी में ही पिघल गई, जिससे सड़क फिर खतरनाक बन गई और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बीना से खुरई जाने वाले […]

less than 1 minute read
Google source verification
The asphalt melted in the mild heat, causing drivers to slip. Potholes that were filled just a few months ago have been exposed.

सड़क पर डाला गया डामर पिघला

बीना. बीना-खुरई मार्ग पर सड़क मरम्मत के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की परत अब खुलती नजर आ रही है। कुछ माह पहले डामर डालकर भरे गए गड्ढे हल्की गर्मी में ही पिघल गई, जिससे सड़क फिर खतरनाक बन गई और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बीना से खुरई जाने वाले व्यस्त खुरई मार्ग स्थित पावर ट्रांसमिशन के पास से ढुरुआ गांव तक कुछ समय पहले सड़क के गड्ढों को डामर डालकर भरा गया था। गड्ढे भरते समय अधिकारियों का कहना था कि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी, लेकिन अब यह मरम्मत कार्य सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों के अनुसार सर्दी के मौसम में जल्दबाजी में गड्ढों पर डामर डाल दिया गया, लेकिन गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। जैसे ही तापमान बढ़ना शुरू हुआ, डामर नरम होकर पिघलकर ऑयल जैसा हो गया। सडक़ पर चिपचिपा डामर फैल जाने से दोपहिया वाहन गिरने से बच रहे हैं।

केवल औपचारिकता की गई
लोगों ने कहा कि यह कार्य स्थायी समाधान के बजाय केवल औपचारिकता साबित हुआ है। सड़क की स्थिति पहले से अधिक खतरनाक हो गई है। लोगों ने नेशनल हाइवे अथार्टी से गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई व मरम्मत कराने की मांग की है। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो यह मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।