15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिकायत के बाद रोवर मशीन से हुआ सीमांकन, कॉलोनी में निकली सरकारी जमीन

बीना. खिमलासा रोड पर बस स्टैंड के सामने स्थित कॉलोनी में शासकीय रास्ता बंद करने का आरोप लोगों ने लगाया था और इसकी शिकायत जनप्रतिनिधि, अधिकारियों से कई बार कर चुके थे। इसके बाद शनिवार को राजस्व विभाग ने जीएनएसएस रोवर मशीन से सीमांकन कराया, जिसमेें शासकीय जमीन पर कब्जा निकला है।दोपहर में राजस्व विभाग […]

less than 1 minute read
Google source verification
After the complaint, the demarcation was done with the rover machine, government land was found in the colony.

सीमांकन करती हुई टीम

बीना. खिमलासा रोड पर बस स्टैंड के सामने स्थित कॉलोनी में शासकीय रास्ता बंद करने का आरोप लोगों ने लगाया था और इसकी शिकायत जनप्रतिनिधि, अधिकारियों से कई बार कर चुके थे। इसके बाद शनिवार को राजस्व विभाग ने जीएनएसएस रोवर मशीन से सीमांकन कराया, जिसमेें शासकीय जमीन पर कब्जा निकला है।
दोपहर में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सागर से आई रोवर मशीन से सीमांकन कराया गया, जिसमें पहले खसरा नंबर 160/1 का सर्वे किया गया, जिसमें राजेश सिंघई की कॉलोनी में शासकीय जमीन निकली है। शासकीय रास्ते में कई जगह मोड़ होने के कारण अलग-अलग जगहों पर जमीन निकली है। इसके बाद रास्ते के दूसरी ओर का खसरा नंबर 163/1 का सर्वे किया गया, जिसमें दूसरी ओर कॉलोनी में बने कुछ मकानों की सिर्फ छज्जे शासकीय जमीन में आए हैं। शासकीय रास्ता कहीं करीब 50, तो कहीं 25 फीट चौड़ा है। शासकीय रास्ते को चिंहित किया गया है। इस दौरान आरआइ, शहर पटवारी दीपक कलावत, चंचल चौरसिया आदि उपस्थित थे।

नाले पर भी हो रहा अतिक्रमण
कॉलोनी के बाजू से निकले शासकीय नाले पर भी कई जगह अतिक्रमण होने से नाला संकरा हो गया है। इस नाले का सीमांकन कराने की भी लोग मांग कर रहे हैं। यदि नाले को सुरक्षित नहीं किया गया, तो धीरे-धीरे यह खत्म हो जाएगा, जिससे जल भराव की स्थिति निर्मित होगी।

रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी
रोवर मशीन से सीमांकन कराया गया है और यदि उसमें शासकीय जमीन कॉलोनी में निकली है, तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। नाले का भी जल्द सीमांकन कराया जाएगा।
अंबर पंथी, तहसीलदार, बीना