16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहन की बेटी बनकर फर्जी तरीके से बेची दो एकड़ भूमि, पीड़ित परिवार ने लगाई एसडीएम से न्याय की गुहार

बीना. खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंगौआ से फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने मृतक बहन की बेटी बनकर भाई की दो एकड़ भूमि किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।ग्राम गंगौआ की निवासी […]

less than 1 minute read
Google source verification
Two acres of land was sold fraudulently by a man posing as his sister's daughter; the victim's family appealed to the SDM for justice.

शिकायत करने पहुंचे पीड़ित

बीना. खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंगौआ से फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने मृतक बहन की बेटी बनकर भाई की दो एकड़ भूमि किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम गंगौआ की निवासी सरजू पति अमोल (34) ने बताया कि उनके पति अमोल ने वर्ष 1992 में बहन बेनी बंसल से दो एकड़ भूमि खरीदी थी। उस समय आर्थिक तंगी के कारण भूमि का नामांतरण नहीं हो सका। बाद में परिवार मजदूरी के सिलसिले में बाहर चला गया। इसी दौरान बेनी बंसल का निधन हो गया। आरोप है कि उनकी मृत्यु के बाद एक महिला ने स्वयं को बेनी बंसल की बेटी बताकर संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से वह भूमि अन्य व्यक्ति को बेच दी। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अमोल के परिवार को करीब दस दिन पहले लगी और फिर उन्होंने एसडीएम से शिकायत की। पीडि़ता का कहना है कि वर्षों की मेहनत की कमाई से खरीदी गई भूमि गलत तरीके से दूसरों को बेच दी है। परिवार लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर भूमि वापस दिलाने की गुहार लगा रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मामले को लेकर एसडीएम मनोज चौरासिया ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीडि़त परिवार न्याय की उम्मीद में प्रशासन के दरवाजे खटखटा रहा है।