15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीजी कॉलेज की प्राचार्य पर लॉ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने लगाए गंभीर आरोप, दिया त्याग पत्र

बीना. लॉ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने पीजी कॉलेज की प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक को प्राचार्य पद से 10 फरवरी को त्यागपत्र भेज दिया है, लेकिन अभी उनका त्याग पत्र स्वीकार नहीं किया गया है।लॉ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य आनंद प्रताप सिंह ने त्याग पत्र में उल्लेख किया है कि […]

less than 1 minute read
Google source verification
The Principal in charge of the Law College made serious allegations against the Principal of the PG College and resigned

फाइल फोटो

बीना. लॉ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने पीजी कॉलेज की प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक को प्राचार्य पद से 10 फरवरी को त्यागपत्र भेज दिया है, लेकिन अभी उनका त्याग पत्र स्वीकार नहीं किया गया है।
लॉ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य आनंद प्रताप सिंह ने त्याग पत्र में उल्लेख किया है कि पीजी कॉलेज की प्राचार्य व डीडीओ डॉ. रेखा बरेठिया द्वारा दैनिक प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों में हस्तक्षेप किया जा रहा है। एससी, एसटी, छेड़छाड़ के झूठे मामलों में फंसाने सहित जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही वेतन एवं वेतनवृद्धि रोक कर आर्थिक और मानसिक प्रताडि़त होकर प्रभारी प्राचार्य पद से त्याग पत्र दिया है। गौरतलब है कि पहले लॉ कॉलेज के लिए पीजी कॉलेज के छह अतिरिक्त कक्ष देने को लेकर लंबे समय तक शिकायतें हुईं और कुछ माह पहले यह अतिरिक्त कक्ष दिए गए। इसके बाद अतिरिक्त कक्षों में बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया, जिसमें एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद कुछ दिनों पूर्व कनेक्शन कराया गया है।

बदनाम करने की साजिश है
जो भी आरोप लगाए गए हैं वह निराधार हैं। हमारी सामाजिक और शासकीय प्रतिष्ठा को लगातार खराब करने का प्रयास छह माह से किया जा रहा है। जबकि मेरी कोई बात नहीं होती है। आनंद प्रताप सिंह द्वारा अभी तक सेवा पुस्तिका नहीं दी है और न ही सत्यापित कराई है। इसलिए वेतन और वेतनवृद्धि रोकी गई थी।
डॉ. रेखा बरेठिया, प्राचार्य, पीजी कॉलेज, बीना