16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीताराम लेखन प्रेमियों ने सिरोंजा में महाशिवरात्रि पर अभिषेक किया

महाशिवरात्रि के पर्व पर सीताराम लेखन प्रेमियों ने सिरोंजा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में परिसर में विराजमान भगवान शिव का मंदिर के पुजारी शिवदर्शन तिवारी निर्देशन में पूर्ण विधिविधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। श्री सीताराम नाम बैंक जिला शाखा के सह व्यवस्थापक पं. ब्रजेश द्विवेदी ने बताया कि […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Feb 16, 2026

महाशिवरात्रि के पर्व पर सीताराम लेखन प्रेमियों ने सिरोंजा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में परिसर में विराजमान भगवान शिव का मंदिर के पुजारी शिवदर्शन तिवारी निर्देशन में पूर्ण विधिविधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। श्री सीताराम नाम बैंक जिला शाखा के सह व्यवस्थापक पं. ब्रजेश द्विवेदी ने बताया कि पूजा अर्चना में पूरी तरह से गाय के दूध से निर्मित सामग्री का उपयोग किया गया। जिसमे दूध, दही और शुद्ध घी के अतिरिक्त जो मिष्ठान भोले बाबा को अर्पित किए गए। वह भी पूरी तरह गो माता के दूध से ही निर्मित कराए गए थे। द्विवेदी ने बताया कि सभी लेखन प्रेमी सुबह 10 बजे जय गुरुदेव भवन सनराइज मेगासिटी में एकत्रित हुए और फिर एक साथ सिरोंजा स्थित शिव मंदिर पहुंचे। अभिषेक के बाद लेखन प्रेमियों ने आरती की इसके बाद प्रसादी वितरित की गईं। इस अवसर पर संध्या तिवारी, सुनीति श्रीवास्तव, अर्चना द्विवेदी, ऋचा उपाध्याय, सरोज तिवारी, त्रियंबक तिवारी, नमन द्विवेदी सहित 50 महिला और पुरुष सीताराम लेखन प्रेमी उपस्थित रहे।