सागर

गरबा में पहुंच पुलिस ने महिला-बेटियों को किया जागरूक

सागर. महिला संबंधी बढ़ते अपराधों को लेकर जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग अभिमन्यु अभियान चला रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, मकरोनिया सीएसपी नीलम चौधरी, कोतवाली थाना प्रभारी नवीन कुमार जैन, उप निरीक्षक मनीषा तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने एक होटल में चल रहे आयोजित गरबा में आने वाली करीब 700 महिलाओं/बालिकाओं को अभिमन्यु अभियान के बारे में बताया।

less than 1 minute read
Oct 09, 2024
जागरूक करते पुलिस अ​धिकारी

अ​भिमन्यु अ​भियान की दी गई जानकारी

सागर. महिला संबंधी बढ़ते अपराधों को लेकर जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग अभिमन्यु अभियान चला रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, मकरोनिया सीएसपी नीलम चौधरी, कोतवाली थाना प्रभारी नवीन कुमार जैन, उप निरीक्षक मनीषा तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने एक होटल में चल रहे आयोजित गरबा में आने वाली करीब 700 महिलाओं/बालिकाओं को अभिमन्यु अभियान के बारे में बताया। इस दौरान पुलिस अधिकारियां ने कहा कि बाल्यकाल से ही पुरुषों में लैंगिक समानता व एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत की जानी चाहिए। यह दायित्व महिलाओं का है। वही पिता उन्हें सामाजिक, नैतिक मनोवैज्ञानिक व कानूनी ज्ञान से परिचित कराए। जागरुकता और शिक्षा ही एक माध्यम है जो इन अपराधों पर अंकुश लगाने में कारगर साबित होगा। इस दौरान महिला, लड़कियों को गुड टच, बेड टच, सायबर कानून आदि की भी जानकारी दी।

Also Read
View All

अगली खबर