सागर

स्वर सारंग कार्यक्रम में हुई गजल और गीतों की प्रस्तुति, देर रात तक सजी रही महफिल

संस्कृति मंत्रालय केंद्र सरकार व संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित स्वर सारंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार तिवारी थे।

less than 1 minute read
Apr 01, 2025
sagar

रविंद्र भवन में स्वर सारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गजल और गीतों की प्रस्तुति हुई और देर रात तक महफिल सजी रही और दर्शकों ने आनंद लिया। संस्कृति मंत्रालय केंद्र सरकार व संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित स्वर सारंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार तिवारी थे। विशिष्ट अतिथि संयुक्त संचालक डॉ. मनीष वर्मा रहे। अतिथियों ने कहा कि आज हर व्यक्ति मनोरंजन और शांति के कुछ पल चाहता है। संभावना समग्र विकास समिति ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों की इस जरूरत को पूरा करने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में सागर के गायक मितेंद्र सिंह सेंगर और स्तुति खम्परिया ने अलग-अलग गजल-गीतों के साथ ही युगल रूप से भी गीत व गजलों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की इन प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने अपनी तालियों के साथ सराहना की। कार्यक्रम में संगीत संयोजन अर्पित तिवारी और शैलेंद्र सिंह राजपूत व उनके साथी कलाकारों का रहा। संयोजक रचना तिवारी, मंच संचालन डॉ. रविंद्र टांक व मंच सज्जा का कार्य राजीव जाट ने देखा। प्रस्तुति सहयोग में सतीश साहू, निधि मिश्रा, आशीष खटीक, राहुल चौरसिया, प्रकाश कुशवाहा, कपिल चौरसिया, पवन चौरसिया और रामसिंह ठाकुर आदि रहे।

Published on:
01 Apr 2025 05:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर