सागर

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण सहित सागर के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक

जबलपुर में आयोजित हुई थी अंतर जिला राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सागर. मप्र एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बीते दिनों जबलपुर में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में खेल परिसर सागर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 पदक जीते। खेल परिसर के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 1 कांस्य और 1 […]

less than 1 minute read
Sep 05, 2025
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण सहित सागर के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक

जबलपुर में आयोजित हुई थी अंतर जिला राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

सागर. मप्र एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बीते दिनों जबलपुर में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में खेल परिसर सागर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 पदक जीते। खेल परिसर के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 1 कांस्य और 1 रजत पदक जीता। सभी खिलाड़ी एथलेटिक्स प्रशिक्षक मंगल सिंह यादव के मार्गदर्शन में नियमित तकनीकी अभ्यास प्राप्त करते हैं। विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मंगल सिंह यादव, संगीता भदौरिया, नवी अहिरवार, रामबाबू चौबे, उमेश चंद्र मौर्य, श्याम पाल, महेंद्र सिंह राजपूत, चंदन मौर्य आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

इन खिलाड़ियों के जीते पदक

अंजी अहिरवार-स्वर्ण पदक
भक्ति तिवारी- स्वर्ण पदक
भूमि चौरसिया- स्वर्ण पदक
रिया चौबे- स्वर्ण पदक
राघव सोनी- रजत पदक
प्रिंस अहिरवार- कांस्य पदक

Published on:
05 Sept 2025 08:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर