सागर

मालथौन में शादी से सात दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत, लौट रहा था कार्ड बांटकर खुशियां बदली मातम में

बीना. मालथौन थानांतर्गत नेशनल हाइवे स्थित चेकना पुलिया के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, युवक की 25 फरवरी को शादी थी।जानकारी के अनुसार अनुभव पिता रज्जन गुप्ता (25) निवासी मालथौन, बुधवार शाम करीब 7 बजे बरौदिया से मालथौन की ओर बाइक से […]

less than 1 minute read
Feb 19, 2026
अस्पताल पहुंची पुलिस

बीना. मालथौन थानांतर्गत नेशनल हाइवे स्थित चेकना पुलिया के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, युवक की 25 फरवरी को शादी थी।
जानकारी के अनुसार अनुभव पिता रज्जन गुप्ता (25) निवासी मालथौन, बुधवार शाम करीब 7 बजे बरौदिया से मालथौन की ओर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान चेकना की पुलिया के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मालथौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालथौन लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की 25 फरवरी को शादी थी। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। युवक नगर परिषद बरौदिया कलां में कार्यरत था और कार्ड बांटकर घर लौटते समय यह हादसा हो गया।

Published on:
19 Feb 2026 12:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर