सागर

मकरोनिया में निकली श्रीजी की शोभायात्रा, उत्तम क्षमा की प्रार्थना हुई

दस लक्षण महापर्व के अंतिम ब्रह्मचर्य के दिन पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर अंकुर कॉलोनी से श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर अंकुर कॉलोनी से शुरू हुई, जो शांति विहार, आदर्श नगर होकर मकरोनिया चौराहा होते विद्या भवन अंकुर कॉलोनी पर समापन हुआ।

less than 1 minute read
Sep 07, 2025
sagar

दस लक्षण महापर्व के अंतिम ब्रह्मचर्य के दिन पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर अंकुर कॉलोनी से श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर अंकुर कॉलोनी से शुरू हुई, जो शांति विहार, आदर्श नगर होकर मकरोनिया चौराहा होते विद्या भवन अंकुर कॉलोनी पर समापन हुआ। विद्या भवन में जल विहार के वापसी पर श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा की गई। उत्तम क्षमा की प्रार्थना की गई। श्रीजी की शोभायात्रा में विधायक प्रदीप लारिया, नपा अध्यक्ष मिहिलाल अहिरवार व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। शोभायात्रा में ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष अशोक जैन, उपाध्यक्ष अमरचंद जैन, सचिव दिनेश जैन, सुनील जैन, कोषाध्यक्ष एमसी जैन, जिनेश जैन, आकाश बजाज, सुकमाल जैन शामिल रहे। शोभा यात्रा के बाद विद्या भवन अंकुर कॉलोनी में श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा का कार्यक्रम अंकित धनेटा द्वारा संपन्न कराया गया।

Published on:
07 Sept 2025 05:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर