सागर

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सागर के कूडो खिलाडिय़ों ने जीते 55 पदक

मप्र के 126 खिलाडिय़ों प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें सागर नगर के 33 खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता में मप्र के कूडो खिलाडिय़ों ने 228 पदक जीते, जिसमें 95 स्वर्ण, 65 रजत और 68 कांस्य पदक शामिल हैं।

2 min read
Nov 19, 2024
सागर के कूडो खिलाडिय़ों ने जीते 55 पदक

गुजरात के सूरत में 1 से 5 नवंबर तक 15वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता, 5वां कूडो फेडरेशन कप और 16वीं अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह आयोजन कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया ने कराया। प्रतियोगिता में मप्र के 126 खिलाडिय़ों प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें सागर नगर के 33 खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता में मप्र के कूडो खिलाडिय़ों ने 228 पदक जीते, जिसमें 95 स्वर्ण, 65 रजत और 68 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं सागर के कूडो खिलाडिय़ों ने 20 स्वर्ण, 11 रजत और 24 कांस्य पदक सहित कुल 55 पदकों पर अपना कब्जा किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कूडो फेडरेशन के चेयरमेन बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, संस्थापक अध्यक्ष हंसी मेहुल वोरा, बॉलीवुड स्टार सुनील सेट्टी और परेश रावल मौजूद थे।
प्रदेश के खिलाडिय़ों की इस उपलब्धी परी मप्र कूडो एसोसिएशन के चेयरमेन सागर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष डॉ. नईम खान, राजेन्द्र धवलपुरी, हरिकांत तिवारी, नीरज यादव, हर्षित विश्वकर्मा, चंद्रकांत अलदक, भाजपा नेता शैलेष केसरवानी ने छात्रों को उत्साहवर्धन किया।
सागर के इन खिलाडिय़ों ने जीते पदक-
15वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता:- स्वर्ण पदक विजेता- सोहेल खान, दीक्षा सेन, दिवी जैन, अपूर्व सेन, अमात्य जैन, हर्ष सेन, वैष्णवी सिंह, आर्यन सिंह। रजत पदक विजेता स्वरा गलगाते, नावेद खान, दीपांषा सिंह, श्रेया गुप्ता। कांस्य पदक विजेता काव्यांश सोलंकी, उत्कर्ष पटेल, आरव जैन, सात्विक गुप्ता, संतोष, दक्ष देसाई, मन्नत शाह। संबोधी नायक, आमिर खान। सहभागिता तनिष, समान्यु, विराज, यषवंत, वैशाली और अभिषेक के नाम शामिल हैं।
5वीं कूडो फेडरेशन कप:
स्वर्ण पदक विजेता उत्कर्ष पटेल, पावनी सिंह, वैष्णवी सिंह, सोहेल खान, श्रेया गुप्ता। रजत पदक अपूर्व सेन, हर्ष सेन, मेधा भोजक, विराज माने, यशवंत गोपाल। कांस्य पदक अभिषेक राठौर, प्रशांत सिंह, आर्यन सिंह, दीक्षा सेन, अर्नव जैन, दिवी जैन, युवराज सिंह पवार, स्वरा गलगाटे। सहभागिता दक्ष, सात्विक, दीपांशा। संबोधी मन्नत, वैषाली, काव्यांष, अमन, तनिष्क, अमात्या, सार्थक, सामन्यु, हसनैन, आमिर खान के नाम शामिल हैं।
16वीं अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता:
स्वर्ण पदक विजेता उत्कर्ष पटेल, अपूर्व सेन, सोहेल खान, आर्यन सिंह, आरव जैन, वैष्णवी सिंह, श्रेया गुप्ता। रजत पदक विजेता युवराज सिंह पवार, दीपांशा सिंह, कांस्य पदक विजेता दिवी जैन, मन्नत शाह, काव्यांश सोलंकी, मेधा भोजक, संबोधी नायक, विनीत बाल्मिकि, विराज माने के नाम शामिल रहे।

Published on:
19 Nov 2024 04:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर