सागर

उत्तर से आ रही हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, गर्म कपड़ो की खरीददारी से बाजार हुआ गुलजार

सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों का बाजार भी गर्म हो गया है।

2 min read
Nov 23, 2024
ठंड का सीजन शुरु होते ही बड़ी गर्म कपड़ो की मांग 

उत्तरी हवाओं से शहर में दो दिनों से ठिठुरन बढ़ गई। सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों का बाजार भी गर्म हो गया है। ठंड के साथ ही बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। बाजार में रजाई भरने का काम भी शुरू हो गया है। सर्दी के मौसम ने जैसे ही दस्तक देनी शुरू की, वैसे ही कंबल, स्वेटर विक्रेता भी शहर में घूमने शुरू हो गए हैं।
व्यापारियों का कहना है कि सर्दी के इस सीजन में पारा 13 डिग्री पर आया है। अचानक तापमान गिरने से बाजार में गर्म कपड़ो की मांग शुरु हो गई है। गर्म कपड़ा व्यापारी ने बताया कि बाजार में बच्चों और बुजुर्गों के लिए शाल, दस्ताने, इनर, मोजे, स्वेटर, मंकी टोपा और डिजाइनर टोपो की वैरायटी मिल रही है। वहीं महिलाओं और पुरुषों के लिए भी गर्म कपड़ो का अच्छा कलेक्शन है। महिलाएं ज्यादातर फुल स्वेटर, स्कार्फ, नार्मल और गर्म मोजों के साथ शाल की खरीदारी कर रही हैं। वहीं पुरुषों में सबसे ज्यादा हाफ स्वेटर, हाफ टोपा, मफलर, फुल दस्ताने, जर्सी की डिमांड है।
युवाओं में डिजाइनर कपड़ो का क्रेज
व्यापारी अभिषेक केशरवानी ने बताया कि युवाओं में डिजाइनर कपड़ो का क्रेज है। गर्म कपड़ो में युवाओं को हल्के डिजाइनर कपड़े खूब पसंद आ रहे हैं। बाजार में डिजाइनर कपड़ो की कई सारी वैरायटी उपलब्ध हैं। इनमें प्रिंट कैप, शार्ट मफलर, हल्के स्वेटर हाफ और फुल। खास कर लेदर जैकेट की मांग है। वहीं लड़कियों के लिए ब्लेजर और जैकेट की कई डिजाइन बाजार में मौजूद हैं।
तापमान गिरने से बढ़ेगी सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। वहीं पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं। ऐसे में उत्तरी हवाएं मप्र में आने लगी हैं। शहर में हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आई। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। हवाएं चलने से पारे में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Published on:
23 Nov 2024 04:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर