सागर

महिला, पुरुष में मिले स्वाइन फ्लू के लक्षण, सैंपल भेजे

इन संदिग्ध मरीजों के थ्रोट स्वाब के सैंपल सीएमचओ कार्यालय भेजे गए
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2018, 6:00 AM IST
Swine flu positive in private hospital, negative in govt hospital
Symptoms of swine flu found in women, men

सागर. जिले के दो अलग-अलग क्षेत्र के दो मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। इन संदिग्ध मरीजों के थ्रोट स्वाब के सैंपल सीएमचओ कार्यालय भेजे गए हैं। हालांकि जांच के सैंपल जबलपुर रिसर्च सेंटर भेजे जाना बाकी है। हालांकि मरीजों का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार मकरोनिया स्थित निजी अस्पताल में पिछले एक हफ्ते से यह दो मरीज भर्ती हैं। इनमें एक महिला भी है। डॉक्टरों के अनुसार मालथौन निवासी 35 वर्षीय महिला और 40 वर्षीय बंडा निवासी पिछले एक हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। दोनों को सांस में तकलीफ की शिकायत थी। स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते दोनों के स्वाब के सैंपल सीएमचओ कार्यालय भेजे गए हैं। डॉ. संतोष राय के अनुसार अभी दोनों में स्वाइन फ्लू की पुष्टी नहीं हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में अलर्ट जारी किया है। बीएमसी में इसकी तैयारी भी कर ली गई है। ग्राउंउ फ्लोर पर इसका एक वार्ड भी बनाया गया है, जहां दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चि कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों की जानकारी और सैंपल भेजे जाने के भी निर्देश दिए हैं।
स्वाइन फ्लू के लक्षण : जब लोग स्वाइन फ्लू के वायरस से संक्रमित होते हैं, तो उनके लक्षण आमतौर पर मौसमी इन्फ्लूएंजा के लोगों के समान ही होते हैं। इसमें बुखार, थकान, और भूख की कमी, खांसी और गले में खराश शामिल हैं। कुछ लोगों को उल्टी और दस्त भी
हो सकती है।
एेसे फैलता है इन्फ्लूएंजा ए: यह नया वायरस मौसमी फ्लू के सामान ही फैलता हैं। छोटी बूंदों के रूप में, एक संक्रमित व्यक्ति की नाक और मुंह से, जब वो बात करते हैं खांसते या छींकते हैं। लोग संक्रमित हो सकते हैं अगर वो इन बूंदों को सांस में लेते हैं और वो किसी व्यक्ति या ऐसी चीज को छूते हैं जो कि वायरस से दूषित है और अपनी आंख और नाक को छूते हैं।

स्वाइन फ्लू के दो मरीज संदिग्ध मिले हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। शासन स्तर से उपचार की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। एतिहात के तौर पर संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखने
की जरूरत है। - डॉ. प्रोमिश जैन, मेडिसिन विशेषज्ञ

Published on: