स्थानीय गोताखारों ने नाले में लकी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब 6 से 7 घंटे बाद नाले के दूसरी ओर लकी का शव बरामद हुआ।
ग्राम पंचायत कुमरई में गुरुवार शाम एक 14 वर्षीय किशोर की नाले में बह गया। परिजनों के अनुसार 14 वर्षीय लकी पुत्र संदीप कुर्मी गुरुवार की शाम करीब 6 बजे घर के पास स्थित नाले के किनारे खेल रहा था, तभी पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गया। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने उसकी तालाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय गोताखारों ने नाले में लकी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब 6 से 7 घंटे बाद नाले के दूसरी ओर लकी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर शुक्रवार की दोपहर में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन को बरसात के समय ऐसे खतरनाक स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए, ताकि ऐसे दुर्घटनाएं न हों।