सागर

मजदूरी के पैसे मांगने पर ठेकेदार ने महिला और उसके बेटे को बेरहमी से पीटा

कैंट थाना के तहत आने वाले ग्राम गढ़पहरा कुडारी से ठेकेदार ने मजदूरी के पैसे मांगने पर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी।

less than 1 minute read
Nov 29, 2025

कैंट थाना के तहत आने वाले ग्राम गढ़पहरा कुडारी से ठेकेदार ने मजदूरी के पैसे मांगने पर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित महिला गुड्डी बाई अहिरवार 60 वर्ष को ठेकेदार से मजदूरी के पैसा मांगना भारी पड़ गया। ठेकेदार घनश्याम ने महिला के घर जाकर उसे और उसके बेटे को बेरहमी से पीटा, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ठेकेदार घनश्याम अहिरवार के रोड निर्माण का काम करा रहा है। हेमंत अहिरवार वहीं मजदूरी करता है। हेमंत ने बताया कि उसकी लगभग एक माह की मजदूरी के पैसे ठेकेदार के पास बकाया थे। जो ठेकेदार से मांगे, तो उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी, जिसकी शिकायत थाने में की थी।

पैसे मांगने पर हुआ था विवाद

गुड्डी बाई अपनी 16 वर्ष की नातिन के साथ 19 नवंबर को कैंट थाने में एफआइआर दर्ज कराने पहुंची, जिसमें उसने शिकायत की थी कि ठेकेदार बेटे को मजदूरी के पैसे नहीं दे रहा। जिसके हफ्ते भर बाद ठेकेदार घनश्याम अहिरवार और उनके 5 से 6 साथियों ने घर आकर मारपीट की, लेकिन अभी तक उन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पूरे मामले में कैंट पुलिस का कहना है कि एमएलसी होने के बाद मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मारपीट करने वालों को किसी प्रकार से छोड़ा नहीं जाएगा।

Published on:
29 Nov 2025 05:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर