सागर

फरवरी में ही मार्च से जैसी गर्मी कर रही परेशान, आखिरी दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज

तापमान में हुई हल्की गिरावट सागर. फरवरी माह में मार्च जैसी गर्मी से लोग परेशान हैं। दोपहर में तल्ख धूप होने से तपती गर्मी परेशान कर रही है। शहर में कई दिनों से तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा था, हालांकि शनिवार को तापमान में हल्की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस […]

less than 1 minute read
Feb 23, 2025
फरवरी माह में दोपहर में तेज धूप परेशान कर रही है, सुबह-शाम मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है

तापमान में हुई हल्की गिरावट

सागर. फरवरी माह में मार्च जैसी गर्मी से लोग परेशान हैं। दोपहर में तल्ख धूप होने से तपती गर्मी परेशान कर रही है। शहर में कई दिनों से तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा था, हालांकि शनिवार को तापमान में हल्की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वर्ष फरवरी में सबसे अधिक तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 फरवरी को 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस माह कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होते हैं। इस वर्ष भी बार-बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव बन रहा है। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है।

तापमान में होगी हल्की गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। वर्तमान में दक्षिण पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम है। वहीं, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में भी मौसम बदला है। शनिवार से तापमान में हल्की गिरावट हुई है। मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले मार्च इस बार ज्यादा तपने की संभावना है। फरवरी में भी तापमान बढ़ने से धूप परेशान कर रही है।

पिछले वर्षों में शहर का तापमान

वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2015 34.4 10.2
2016 35.2 9.4
2017 34.0 11.0
2018 34.0 10.6
2019 33.7 7.0
2020 31.9 8.6
2021 35.2 7.0
2022 33.0 8.8
2023 34.0 7.4
2024 33.6 7.8
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)

Published on:
23 Feb 2025 07:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर