फरवरी के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अंतिम सप्ताह में ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है और मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दोपहर के […]
फरवरी के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अंतिम सप्ताह में ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है और मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दोपहर के समय गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो सकता है। कुल मिलाकर आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी का रुख जारी रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 18.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात के तापमान में इजाफा हुआ है।
मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ज्यादा रहेगा। मार्च के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इस बार अलनीनो का असर देखने को मिल सकता है। इससे गर्मी से ज्यादा बढ़ेगी।
मौसम विभाग ने एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने का अलर्ट जारी किया था, लेकिन यह सिस्टम आगे बढ़ गया। इससे अब बारिश होने का अनुमान नहीं है। आसमान साफ रहेगा। दोपहर के समय गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। पश्चिमी विक्षोभ से बादल छा सकते हैं, लेकिन तापमान में गिरावट देखने को नहीं मिलेगी।
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
18 फरवरी - 31.2 17.6
19 फरवरी - 26.2 13.8
20 फरवरी - 24.2 15.8
21 फरवरी - 29.8 16.0
22 फरवरी - 31.3 17.6
23 फरवरी - 32.2 17.5
24 फरवरी - 32.3 18.5
(नोट - तापमान डिग्री सेल्सियस में है)